इजराइल का लेबनान में बड़ा एक्शन, हथियारबंद आतंकी मजदल ढेर, युद्धविराम के बावजूद कर रहा था हमला

Israel Lebanon War: इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में हथियारबंद आतंकी मजदल जौन को मार गिराया है. इजराइली रक्षा बल (IDF) का कहना है कि मजदल जौन युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए इलाके में सक्रिय था और इजराइली सैनिकों के लिए खतरा बन रहा था. IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि सैनिकों ने संदिग्ध को हथियारों के साथ सुरक्षा क्षेत्र में देखा.

युद्धविराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन

इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया गया. इजराइल ने इस घटना को युद्धविराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन बताया. इजराइल की उप विदेश मंत्री शारेन हास्केल ने हाल ही में कहा था कि जब तक हिजबुल्ला इजराइल के लिए खतरा बना रहेगा, तब तक सैन्य अभियान जारी रहेगा. IDF ने इससे पहले बुधवार को भी दावा किया था कि उसने दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में हिजबुल्ला के एक सदस्य को मार गिराया.

भूमिगत सुरंग से बाहर निकला

सेना के अनुसार वह अली अल-ताहेर रिज क्षेत्र में भूमिगत सुरंग से बाहर निकला था और वहां तैनात इजराइली सैनिकों के लिए तत्काल खतरा पैदा कर रहा था. इजराइली सेना का कहना है कि हालिया तलाशी अभियान के दौरान दक्षिणी लेबनान के अत-तिरी इलाके में एक भूमिगत सुरंग और हथियारों का भंडार मिला. सेना के अनुसार वहां रॉकेट, मोर्टार और अन्य सैन्य उपकरण बरामद किए गए.

विस्फोटक और हथियार मिलने का दावा

इसके अलावा मारौन अल-रास क्षेत्र से भी विस्फोटक और हथियार मिलने का दावा किया गया. इजराइल की उप विदेश मंत्री शारेन हास्केल ने आरोप लगाया कि हिजबुल्ला ईरान समर्थित संगठन है और उसकी सैन्य मौजूदगी लेबनान में स्थायी शांति की सबसे बड़ी बाधा है. हास्केल ने कहा कि इजराइल और लेबनान, दोनों के हित में है कि हिजबुल्ला को निहत्था किया जाए. उनके अनुसार, “यदि हिजबुल्ला इजराइल पर हमले जारी रखेगा तो हम अपने नागरिकों और सैनिकों की रक्षा के लिए कार्रवाई करते रहेंगे.

इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

हालांकि, लेबनानी सरकार या हिजबुल्ला की ओर से इजराइल के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इसलिए युद्धविराम उल्लंघन और मारे गए व्यक्ति की पहचान संबंधी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ें. राम मंदिर चंदा विवाद पर OP राजभर का विपक्ष पर हमला, कहा- ‘जो डर गया, वो मर गया’

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version