जम्मूः भूकंप के झटकों से कांपी लद्दाख की धरती, भयवश घरों से बाहर निकले तमाम लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः जम्मू से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भूकंप से झटकों से लद्दाख की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही भयवश तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए.

बताया गया है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में रविवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई और इसकी गहराई 15 किलोमीटर थी.

दोपहर करीब एक बजे झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया. भयवश तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए और सुरक्षित स्थानों पर चले गए. खबर लिखे जाने तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी और लोगों में भय व्याप्त था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version