FIFA World Cup 2026: स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में पहुंचा ब्राजील

Must Read

New Delhi: फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हरा दिया. पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए राउंड ऑफ 32 का टिकट कटा लिया है. मियामी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के एक एकतरफा मुकाबले में ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से मात दी और जीत के हीरो युवा स्ट्राइकर विनिसियस जूनियर रहे, जिन्होंने दो गोल दागे और नया रिकॉर्ड बनाया. वहीं एक गोल मैथियस कुन्हा ने भी किया.

जूनियर ने एक बड़ा कीर्तिमान रचा

मैच के 7वें मिनट में गोल दागते ही 24 साल के विनिसियस जूनियर ने एक बड़ा कीर्तिमान रचा. वह पिछले 24 सालों में अपनी टीम के शुरुआती तीनों वर्ल्ड कप मैचों में लगातार गोल करने वाले पहले ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन गए हैं. विनिसियस से पहले यह कारनामा साल 2002 में रोनाल्डो नाज़ारियो और रिवाल्डो ने किया था. वह जाइरज़िन्हो (1970) और रोमारियो (1994) के बाद ऐसा करने वाले देश के केवल पांचवें खिलाड़ी हैं.

बॉल पर अपना पूरा कब्जा बनाए रखा

मैच के पहले हाफ में दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप ने बॉल पर अपना पूरा कब्जा बनाए रखा. हालांकि, हाफ के बीच में विनिसियस द्वारा किए गए एक और गोल को VAR रिव्यू के बाद अमान्य घोषित कर दिया गया, जिससे स्कॉटलैंड को थोड़ी राहत मिली थी. लेकिन उनकी राहत ज्यादा देर नहीं रही. पहले हाफ के इंजरी टाइम में ब्रूनो गुइमारेस के एक सटीक क्रॉस पर विनिसियस ने बैक पोस्ट पर शानदार हेडर लगाते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया.

गुइमारेस ने फिर जादुई खेल दिखाया

हाफ-टाइम के बाद स्कॉटलैंड ने वापसी की कुछ कोशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस के आगे वह पस्त रहे. मैच के 60वें मिनट में ब्रूनो गुइमारेस ने एक बार फिर जादुई खेल दिखाया. वे गेंद को लेकर पेनल्टी एरिया में घुसे और मैथियस कुन्हा की तरफ पास बढ़ाया, जिसे कुन्हा ने बिना कोई गलती किए गोल पोस्ट में डाल दिया. 3-0 की बढ़त के बाद स्कॉटलैंड ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन ब्राजीलियाई गोलकीपर एलिसन बेकर ने शानदार बचाव करते हुए विरोधी टीम का खाता भी नहीं खुलने दिया.

टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला

ब्राजील की टीम में नेमार की वापसी हुई. चोट से उबरने के बाद इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला. 34 साल के खिलाड़ी के आखिरी पलों में सबस्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे और ब्राजील को आसानी से जीत दर्ज कराई. इस मैच के बाद ब्राजील 7 अंक के साथ ग्रुप-सी में टॉप पर रहा और राउंड ऑफ 32 में उसने जगह बनाई. मोरक्को भी अगले दौर में पहुंचा, जिसने उसी दिन हैती को 4-2 से मात दी.

इसे भी पढ़ें. Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में तबाही के बीच जानिए दुनिया के 5 सबसे खतरनाक भूकंप, जब धरती फटी और लाखों जिंदगियां मलबे में दफन हो…

Latest News

‘मां जगदंबा की कृपा सब पर बनी रहे’, नवरात्रि पर PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देशभर में भक्तिमय माहौल है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र...

More Articles Like This