Kenya floods: अफ्रीकी देश केन्या में बाढ़ से खराब हुए हालात, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Floods in Kenya: अफ्रीकी देश केन्या में बारिश के कारण हाहाकार है. बारिश और बाढ़ के कारण इस अफ्रीकी देश में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है. जानकारी के अनुसार केन्या में आई बाढ़ और बारिश से अब तक 267 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, इस बारिश और बाढ़ के कारण 8000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं.

इन सब के बीच बाढ़ से प्रभावित इस देश के लिए भारत ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. केन्या को भारत ने 40 टन अनाज भेजा है. वहीं, अनाज के साथ भारत ने इस बाढ़ प्रभावित देश को कुछ दवाई और दूसरी राहत सामग्री भी भेजी है.

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

बाढ़ प्रभावित अफ्रीकी देश केन्या पिछले कुछ समय से बारिश और बाढ़ की चपेट में है. बारिश और बाढ़ के कारण केन्या में हालात काफी खराब हैं. यहां पर मानवी संकट पैदा हो गया है. केन्या की मदद के लिए भारत ने हाथ आगे बढ़ाया है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा, ‘केन्या के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है. इस खेप में 22 टन राहत सामग्री है. इसमें भोजन और खाद्य पदार्थों के अलावा टेंट, स्लीपिंग बैग और मैट, कंबल, बिजली उत्पादन सेट, तैयार पैकेट फूड वगैरह शामिल हैं.’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”भारत सरकार केन्या में आई बाढ़ से हुई तबाही के मद्देनजर वहां की सरकार को मानवीय सहायता दे रही है.” मंत्रालय के अनुसार, ”केन्या की 47 में से 38 काउंटी प्रभावित हुई हैं. अनुमान है कि 267 लोग मारे गए हैं, 188 घायल हुए हैं और 2,80,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.”

गौरतलब है कि इस राहत सामग्री की खेप में बच्चों के लिए बेबी फूड और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य्य और सुरक्षा के लिए हाईजीन किट भी भेजी जा रही है. इसी के साथ इस खेप में जीवन रक्षक दवाई भेजने का काम किया जा रहा है. भारत ही नहीं पश्चिमी और यूरोपीय देश भी बाढ़ से प्रभावित इस अफ्रीकी देश की मदद के लिए आगे आए हैं.

यह भी पढ़ें: Explainer: भारत का ईरान से समझौता, दुनिया के कई देश हो गए परेशान; आखिर चाबहार क्यों हैं इतना अहम!

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version