भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की फैन हुई पूरी दुनिया, पीएम मोदी समेत ट्रंप-नेतन्याहू ने भी की तारीफ

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Flydubai Flight Incident: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बुधवार को कॉकपिट के अंदर चाकूबाजी हो गई, जिसके बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया. इस दौरान विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतारा गया. फिलहाल विमान में सवार सभी 174 यात्री सुरक्षित हैं.

दरअसल, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक, विमान के को-पायलट ने कथित तौर पर मुख्य पायलट पर हमला किया और विमान को नीचे गिराने की कोशिश की. इस दौरान करीब 30 सेकंड के अंदर विमान लगभग 14 हजार फीट नीचे आ गया, जिसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई. हालांकि इन पूरे हालात को संभालने का काम मुख्य पायलट स्मित मच्छार ने किया, जो भारतीय नागरिक हैं.

भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान 

रिपोर्टों के मुताबिक, मुख्य पायलट स्मित मच्छार ने घायल होने के बावजूद विमान को संभालने की कोशिश की. इसी दौरान कई यात्री कॉकपिट की ओर पहुंचे और उन्होंने चालक दल के साथ मिलकर को-पायलट को काबू करने में मदद की. इसके बाद बाकी क्रू ने विमान का नियंत्रण संभाला और सुरक्षित रूप से तबूक में लैंडिंग कराई.

इजरायली नागरिकों की जांबाजी 

बता दें कि विमान में 174 लोग सवार थे, जिनमें करीब 166 इजराइली नागरिक बताए गए. फिलहाल, घायल पायलट को तबूक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. वहीं को-पायलट भी घायल हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया.
इस दौरान, इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की है. फ्लाईदुबई ने कहा है कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच पूरी होने तक एयरलाइन ने इजरायल आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है.

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सबने की तारीफ

फ्लाईदुबई प्लेन क्राइसिस के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब PM मोदी ने भी उनकी दिलेरी की तारीफ की है और कहा है कि भारत को उन पर गर्व है. इसके अलावा उनके जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि घायल होने के बावजूद पायलट ने संयम नहीं खोया और उनकी सूझबूझ ने स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जहां ट्रंप ने स्मित को हीरो बताया वहीं नेतन्याहू ने उन्हें ‘सैल्यूट’ किया.

इसके अलावा, इजरायली सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट स्मित मच्छर के लिए आभार के संदेश छाए हुए हैं. लोग उन्हें नायक बता रहे हैं. और उनके साहस और कार्रवाई से 170 से ज्यादा यात्रियों वाली उड़ान में बड़ी आपदा टल गई. इजरायली नागरिक उनकी बहादुरी की सराहना कर रहे हैं और धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं.

Latest News

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, लोग घरों से बाहर निकले, जाने कितनी रही तीव्रता

Indonesia Earthquake: रविवार सुबह भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया की धरती कांप उठी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर...

More Articles Like This