बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक, किडनी फेल होते ही डायलिसिस शुरू

Dhaka: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक है. फिलहाल, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों के मुताबिक जिया की किडनी फेल हो गई है. इसकी वजह से उनका डायलिसिस शुरू किया गया था और अभी भी रेगुलर किया जा रहा है. उधर, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) प्रमुख को बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाने की योजना बनाई जा रही थी.

अब तक एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका

इसके लिए लगभग सारी तैयारी भी पूरी की जा चुकी थी लेकिन जिया का स्वास्थ्य अभी उस स्थिति में नहीं है कि उन्हें एयरलिफ्ट करके लंदन तक सफर कराया जा सके. इस वजह से उन्हें अब तक एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका है. बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक खालिदा जिया का इलाज कर रही मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है.

खालिदा जिया को सांस लेने में दिक्कत

मेडिकल टीम ने प्रेस रिलीज में कहा है कि खालिदा जिया को सांस लेने में दिक्कत बढ़ने, ऑक्सीजन लेवल में गिरावट  और कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ने की वजह से शुरू में हाई-फ्लो नेजल कैनुला और बाइपैप मशीन पर रखा गया था लेकिन जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उनके फेफड़ों और दूसरे अंगों को आराम देने के लिए उन्हें इलेक्टिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया.

शरीर के अलग-अलग हिस्सों के ट्रांसफ्यूजन की जरूरत

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग और डिसेमिनेटेड इंट्रावैस्कुलर कोएगुलेशन (डीआईसी) से होने वाली दिक्कतों की वजह से उन्हें खून और शरीर के अलग-अलग हिस्सों के ट्रांसफ्यूजन की जरूरत है. पूर्व पीएम के एओर्टिक वाल्व में भी कुछ दिक्कत की जानकारी सामने आई है. वाल्व में परेशानी आने के बाद टीईई (ट्रांसइसोफेगल इकोकार्डियोग्राम) टेस्ट में इन्फेक्टिव एंडोकार्डिटिस का पता चला. मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों ने इंटरनेशनल गाइडलाइन्स के हिसाब से इलाज शुरू किया है.

शरीर में गंभीर बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन

दूसरी ओर 27 नवंबर को एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का पता चला था. उनके शरीर में गंभीर बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन भी पाया गया है. इस वजह से उन्हें अधिक डोज वाला एंटीबायोटिक और एंटीफंगल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, मंदिर निर्माण प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version