नहीं कम हो रही पूर्व PM शेख हसीना की मुश्किलें, एक और छात्र की हत्या का केस दर्ज

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 05 अगस्त को वह देश छोड़कर भारत आ गईं थीं.. भारत में ही उन्होंने अभी शरण ली हुई है. इस बीच शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

दरअसल, शनिवार को उनके खिलाफ एक और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक आरक्षण सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन के दौरान एक कॉलेज छात्र की मौत को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है. अब तक शेख हसीना के खिलाफ दो छात्रों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला शेख हसीना के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल और 32 अन्य लोगों के खिलाफ चंदगांव में दर्ज कराया गया है. इसमें कई आवामी लीग के नेता भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में 40 से 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार के गठन के बाद से शेख हसीना पर अब तक 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इसमें दो मामले हत्या के हैं. हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के पद से 05 अगस्त को इस्तीफा दिया था और वह देश छोड़कर भारत आ गई थीं.

जानकारी के अनुसार थाना प्रमुख जाहेदुल कबीर ने कहा कि मृतक छात्र तनवीर सिद्दीकी के चाचा मोहम्मद परवेज ने शनिवार सुबह चांदगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Latest News

Maharashtra: रत्नागिरी में हादसा, पांच युवक समुद्र की तेज लहरों में डूबे, तलाश जारी

Accident in Maharashtra: शनिवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गणपतिपुले में बड़ा हादसा हो गया....

More Articles Like This

Exit mobile version