PoK के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, इस्लामाबाद में ली अंतिम सांस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raja Mohammad Zulqarnain Khan Death: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने शनिवार को इस्लामाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह कुछ समय से बीमार थे.

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके निधन पर रविवार को PoK में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. अधिकारियों ने उनके पैतृक शहर कासगुमा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है. रविवार सुबह 11 बजे नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था.

राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का जन्म 15 मार्च 1933 को हुआ था. उन्होंने शुरुआती शिक्षा श्रीनगर और दिल्ली में हासिल की थी. इसके बाद 13 साल की उम्र में वह पाकिस्तान के मुर्री स्थित लॉरेंस कॉलेज, घोड़ा गली में दाखिल हुए. कॉलेज में उनके साथ पढ़ने वालों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जफरुल्लाह जमाली और बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अकबर बुगती भी शामिल थे.

1960-61 में की थी राजनीतिक सफर की शुरुआत

राजा जुलकरनैन खान ने 1960-61 में राजनीति में कदम रखा था. उस समय वह PoK के पूर्व राष्ट्रपति और मोहम्मद अली जिन्ना के निजी सचिव रहे केएच खुर्शीद के सहयोगी बने थे.

उनके निधन पर PoK की कथित विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी तारिक फारूक ने शोक जताया है. उन्होंने इसे क्षेत्र के राजनीतिक, संसदीय और सामाजिक हलकों के लिए बड़ी क्षति बताया. PoK के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इलियास ने भी राजा जुलकरनैन खान के निधन पर गहरा दुख जताया है.

Latest News

Ramayana Leak पर मेकर्स का बड़ा एक्शन! अवैध वीडियो शेयर करने वाले जा सकते हैं जेल!

Ramayana: फिल्मों की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करना और उन्हें इंटरनेट पर वायरल करना अब...

More Articles Like This

Exit mobile version