US News: नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Trump, कहा- ‘उनके PM बनने से पहले अस्थिर था भारत…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
US News: 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले नेतृत्व में लगातार बदलाव के कारण भारत में काफी अस्थिरता थी. वह महान हैं. वह मेरे मित्र हैं. उक्‍त बातें अमेरिका के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ट्ज और आकाश सिंह के साथ ‘फ्लैग्रैंट’ नामक एक पॉडकास्ट में कहीं.  ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, बाहर से वह ऐसे दिखते हैं, जैसे वह आपके पिता हैं, वह सबसे अच्छे इंसान हैं.

बहुत अच्छे इंसान हैं मोदी- ट्रंप

साथ ही बेहद सशक्त नेता भी हैं. उन्होंने 2019 में टेक्सास के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का भी जिक्र किया. उस समय ट्रंप ही अमेरिकी राष्ट्रपति थे. कार्यक्रम में 80000 लोग थे. यह अद्भुत नजारा था. यह पागलपन भरा था. आज शायद मैं ऐसा कुछ न कर पाऊं. ट्रंप ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं. लेकिन, हमारे सामने कुछ ऐसे मौके आए जब किसी ने भारत को धमकी दी. मैंने कहा, मुझे मदद करने दो.

पीएम मोदी के साथ हैं अच्छे संबंध

मैं उन लोगों से संभाल सकता हूं. लेकिन, पीएम मोदी ने कहा कि मैं इसे संभाल लूंगा. जो कुछ भी जरूरी होगा मैं करूंगा. हमने उन्हें सैकड़ों सालों तक हराया है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं. ट्रंप ने 88 मिनट के साक्षात्कार में लगभग 37 मिनट पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों के बारे में ही बात की.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This