भीषण हीटवेव की चपेट में UK, फ्रांस में 1000 से ज्यादा अतिरिक्त मौतें, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच अलर्ट जारी

Must Read

UK: फ्रांस में जानलेवा हीटवेव की चपेट में इस साल 1,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं. बता दें कि यूरोप इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है और फ्रांस सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है. फ्रांस के अलावा Germany, स्पेन, इटली और अन्य यूरोपीय देशों में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. फ्रांस की सरकारी स्वास्थ्य एजेंसी Public Health France ने बताया कि 24 जून के बाद से देश में सामान्य अवधि की तुलना में 1,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं.

65 वर्ष या उससे अधिक उम्र

स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार मरने वालों में करीब 85% लोग 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के थे. सबसे अधिक अतिरिक्त मौतें घरों में दर्ज की गईं. Paris और उसके आसपास के क्षेत्रों पर गर्मी का सबसे ज्यादा असर पड़ा. जानलेवा हीटवेव के बीच एयर कंडीशनर को लेकर फ्रांस में खरीदारों के बीच झड़पों के वीडियो सामने आए हैं. भीषण गर्मी से बचने के लिए बेताब खरीदार एयर कंडीशनर और पंखे खरीदने के लिए फ्रांस के एक स्टोर पर टूट पड़े और आखिरी बचे कूलिंग यूनिट्स के लिए धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगे.

एक स्टोर में अफरा-तफरी का माहौल

द सन के अनुसार, इस सप्ताह चैम्ब्रे-लेस-टूर्स के एक स्टोर में अफरा-तफरी का माहौल छा गया, जहां दर्जनों लोग सुरक्षा शटर खुलते ही अंदर घुसने से पहले बाहर इंतजार कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में खरीदार भीड़ में धक्का-मुक्की करते और एक-दूसरे पर चढ़कर अलमारियों से पोर्टेबल एयर कंडीशनर और पंखे छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं. एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं और अंतिम जांच के बाद मौतों की संख्या और बढ़ सकती है.

तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया

फ्रांस के कई इलाकों में तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया. बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की स्थिति गंभीर हुई और गर्मी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मौतों में वृद्धि दर्ज की गई. कुछ लोगों की मौत डूबने की घटनाओं से भी जुड़ी बताई गई है, क्योंकि लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जलाशयों की ओर जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें. सेशेल्स को 175 मिलियन डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज देगा भारत, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने जताया आभार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This