फ्रांस- स्पेन में लगी जंगल की आग का कहर, 3 लाख लोगों ने छोडा घर, हजारों ने ली राहत शिविरों में शरण

UK: फ्रांस और स्पेन में लगी जंगल की आग ने रविवार को रूप ले लिया. इस कारण हजारों लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली. आग इतनी तेजी से फैली कि 3 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों और छुट्टियां बिताने के लिए लिए गए होटल और अन्य ठिकाने छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा. इन आगजनी की घटनाओं में कई घर जलकर नष्ट हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस में इसे शांति काल के दौरान किए गए सबसे बड़े नागरिक निकासी अभियानों में से एक माना जा रहा है.

कई इलाकों में आग अब भी बेकाबू

दोनों देशों में कई इलाकों में आग अब भी बेकाबू बनी हुई है. पूर्वी स्पेन में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं फ्रांस के बोर्डो शहर और स्पेन की राजधानी मैड्रिड के आसपास के इलाकों में नई निकासी के आदेश जारी किए गए हैं. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हालात अभी और कठिन हो सकते हैं. आग और धुएं से बचकर निकले परिवारों ने प्रदर्शनी केंद्रों, खेल परिसरों और जिम्नेजियमों में लगाए गए अस्थायी राहत शिविरों में रात बिताई.

अपने घर या ठहरने की जगह पर कब लौट पाएंगे

इनमें स्थानीय निवासी और पर्यटक दोनों शामिल हैं, जिन्हें अभी यह भी नहीं पता कि वे अपने घर या ठहरने की जगह पर कब लौट पाएंगे. फ्रांस के गिरोंद अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग के कारण एक दुर्लभ ‘पायरो क्यूम्युलोनिंबस’ बादल बना, जिसने अपनी ही हवाएं और बवंडर पैदा कर दिए. इससे आग का फैलाव बेहद अनियमित हो गया और उस पर काबू पाना लगभग असंभव हो गया. अग्निशमन अधिकारी कैप्टन निकोलस ब्राज ने बताया कि इसी वजह से आग लगातार दिशा बदल रही है.

सैन्य परिवहन विमान ए400एम भी शामिल 

फ्रांस ने आग बुझाने के लिए अपने अभियान में सैन्य परिवहन विमान ए400एम को भी शामिल किया है. यह विमान प्रसिद्ध कनाडेयर विमानों से लगभग दोगुना लंबा है और उनसे तीन गुना अधिक पानी या अग्निरोधक रसायन ले जा सकता है. शनिवार, 25 जुलाई से इसे बोर्डो के पास लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया है. स्थानीय मीडिया हाउस ली मोंडे के अनुसार फ्रांस ऐसा पहला देश बन गया है जिसने किसी वास्तविक जंगल की आग के दौरान ए400एम को अग्निशमन विमान के रूप में इस्तेमाल किया है.

इसे भी पढ़ें. बालेन सरकार ने खत्म किया 10 साल पुराना प्रतिबंध, अब नेपाल में भी चलेंगे भारत के ₹200 और ₹500 के नोट

Latest News

Guru Purnima 2026: ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय…,’ गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये संदेश

Guru Purnima 2026: आज29 जुलाई को आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन गुरु की पूजा विशेष रूप...

More Articles Like This

Exit mobile version