G20 Summit 2023: बाइडेन की सुरक्षा में चूक, गाड़ी में ड्राइवर ने बैठा ली सवारी; जानिए फिर क्या हुआ

G20 Summit 2023: G20 को लेकर दिल्ली में महिनों पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए दिल्ली में लॉकडाउन जैसा स्थिति बना दी गई थी. लेकिन दिल्ली वालों के आगे केन्द्र सरकार की सब तैयारियां धरी की धरी रह गईं. कड़ी सुरक्षा के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की सुरक्षा में भारी चुक हो गई. दरअसल, बाइडेन के काफिले में ड्राइवर ने गाड़ी में प्राइवेट सवारी बैठा ली. इसका पता चलते ही हड़कंप मच गया. लेकिन बाद में सुरक्षा जवानों ने ड्राइवर और सवारी दोनों को हिरासत में ले लिया.

रेगुलर कस्टमर को नहीं छोड़ पाया ड्राइवर
सुरक्षा में तैनात गार्ड ने बताया, “शनिवार सुबह अर्टिगा गाड़ी के ड्राइवर को इसके रेगुलर कस्टमर ने होटल ताज मान सिंह जाने के लिए कॉल किया. इस गाड़ी को बाइडेन के काफिले के साथ चलना था. लेकिन ड्राइवर अपने रेगुलर कस्टमर के फोन आने पर उसे लोधी एस्टेट से पिक करके ताज मान सिंह ले गया. वहां तैनात सिक्योरिटी ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और उस सवारी को हिरासत में लिया गया. उनसे पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.”

बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना
बता दें कि बाइडेन तीन दिवसीय दौरे पर भारत में रहे. 8 सितंबर को बाइडेन भारत आए थे. बता दें कि G20 में बाइडेन ने कई अहम घोषणाएं भी की. वो आज सुबह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने दिल्ली स्थित राजघाट भी गए थे. फिलहाल बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए निकल चुके हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version