Gaza War: इजराइल ने राफा में की बमों की बौछार, 11 फि‍लि‍स्तीनियों की गई जान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaza War:गाजा के सबसे दक्षिणी शहर पश्चिम राफा में गुरूवार की देर रात इजराइल ने विस्थापितों के तंबुओं पर बमबारी कर दी. इस हमले में करीब 11 फि‍लि‍स्तीनियों की मौत, जबकि  40 से अधिक अन्य घायल हुए है. फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Gaza War: तंबू छोड़कर भागे विस्थापित लोग

रिपोर्ट के अनुसार, फि‍लि‍स्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने राफा में हुए इजराइली बमबारी के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि इस्राइली टैंकों ने अल-मवासी इलाके में तंबुओं पर गोले दागे के साथ ही गोलियां भी चलाई है, जिसके चलते तंबुओं में मौजूद विस्थापितों में अफरा-तफरी मच गई. हमले के चपेट में आने के डर से विस्थापित लोग अपने तंबू छोड़कर खान यूनिस के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों की ओर भाग गए.

समुद्र तट का रेतीला इलाका अल-मवासी

आपको बता दें कि अल-मवासी समुद्र तट पर एक रेतीला क्षेत्र है. जो गाजा पट्टी के केंद्र में दीर अल-बलाह शहर के दक्षिण-पश्चिम से पश्चिमी खान यूनिस के मध्य और राफा के पश्चिम तक फैला हुआ है. वहीं, इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सीवेज नेटवर्क, बिजली लाइनों, संचार नेटवर्क और इंटरनेट का अभाव है, जिससे वहां रहने वाले विस्थापित व्यक्तियों के लिए रहने की स्थिति काफी कठिन हो गई है.

इसे भी पढ़ें:- ईरान में वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में सईद जलीली ने बनाई भारी बढ़त…

 

Latest News

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट, यूपी STF और लखनऊ पुलिस ने बहन के साथ दबोचा

लखनऊः लखनऊ के कैफे ऑनर शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने यूपी एसटीएफ...

More Articles Like This

Exit mobile version