अफगानिस्तान के आखिरी US सैनिक ने भी छोड़ा पद, क्या ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद से परेशान था फौजी?

Must Read

New Delhi: अफगानिस्तान में 2 दशक से तैनात आखिरी अमेरिकी सैनिक जनरल क्रिस डोनाह्यू ने अपनी मौजूदा जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया है. अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि जनरल डोनाह्यू 2 जुलाई 2026 को यूरोप और अफ्रीका में अमेरिकी सेना की कमान छोड़ देंगे. हालांकि वह अपना पद क्यों छोड़ रहे हैं इसे लेकर कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है.

इसके पीछे की वजह रक्षामंत्री पीट हेगसेथ

मीडिया रिपोर्ट्स में इसके पीछे की वजह रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को बताया जा रहा है, जो उनकी ताकत कम करने जा रहे थे. डोनाह्यू के हटने के बाद उनके डिप्टी जिम्मेदारी संभालेंगे. 1992 में डोनाह्यू अमेरिकी सेना में अधिकारी बने थे. अगस्त 2021 में जब अमेरिका ने करीब 20 साल बाद अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाई, तब काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले आखिरी अमेरिकी सैनिक वही थे.

नाइट विजन वाली तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा

उस दौरान उनकी नाइट विजन वाली तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी. बाद में उन्होंने 82वीं एयरबोर्न डिवीजन और XVIII एयरबोर्न कॉर्प्स की कमान भी संभाली. दिसंबर 2024 में उन्हें यूरोप और अफ्रीका में अमेरिकी सेना का प्रमुख बनाया गया था. ABC News की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ डोनाह्यू के चार-स्टार कमांड को घटाकर तीन-स्टार करने की तैयारी कर रहे थे. इससे उनके अधिकार और जिम्मेदारियां कम हो जातीं.

चेयरमैन जैसे बड़े पदों का मजबूत दावेदार

इससे पहले उन्हें भविष्य में अमेरिकी सेना प्रमुख या जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जैसे बड़े पदों का मजबूत दावेदार माना जा रहा था. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की यह नीति साफ है. ज्यादा जनरल्स की जगह ज्यादा जवान (GIs) रखना. उनका मानना है कि टॉप पर बहुत ज्यादा जनरल्स हैं, जिससे खर्च बढ़ता है और फैसले लेने में देरी होती है. इसलिए वे कई चार-स्टार और तीन-स्टार पदों को कम या खत्म कर रहे हैं. डोनाह्यू इसी नीति का शिकार बन रहे हैं.

पेंटागन में बड़े स्तर पर फेरबदल

डोनाह्यू अपना पद ऐसे समय में छोड़ रहे हैं, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के नेतृत्व में पेंटागन में बड़े स्तर पर फेरबदल चल रहा है. ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाया जा चुका है या उन्होंने पद छोड़ दिया है. इनमें जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के तत्कालीन चेयरमैन जनरल चार्ल्स सीक्यू ब्राउन, सेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड के प्रमुख, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) के प्रमुख, एयर फोर्स के वाइस चीफ, NATO में तैनात एक एडमिरल और कई वरिष्ठ सैन्य कानूनी अधिकारी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें. 39 सेकंड… और बर्बाद हो गया शहर! वेनेजुएला में दो महाभूकंपों से मची तबाही, देखें Video

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This