जॉर्जिया की संसद में प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान हंगामा, सांसदों में हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे

Must Read

Tbilisi: यूरोपीय देश जॉर्जिया की संसद में चर्चा के दौरान सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले. जिसके बाद संसद की कार्यवाही को तुरंत रोकना पड़ा. बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला 26 जून का बताया जा रहा है. संसद के भीतर चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधि मर्यादा भूल गए और आपस में ही भिड़ गए. दोनों पक्षों के सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले. इस पूरी हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

PM अपनी सालाना रिपोर्ट पेश कर रहे थे

26 जून को जॉर्जिया की संसद में उस समय हाथापाई हो गई, जब सत्ताधारी ‘जॉर्जियन ड्रीम’ पार्टी और विपक्षी ‘फॉर जॉर्जिया’ पार्टी के सांसद स्प्रिंग सेशन की आखिरी बैठक के दौरान आपस में भिड़ गए. इस बैठक में प्रधानमंत्री इराक्ली कोबाखिद्ज़े अपनी सालाना रिपोर्ट पेश कर रहे थे. वहीं अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स द्वारा जारी फुटेज में कई सांसदों को एक-दूसरे से हाथापाई करते हुए देखा गया.

गाली-गलौज और मारपीट कई मिनटों तक चली

खबरों के मुताबिक, गाली-गलौज और मारपीट कई मिनटों तक चली. लड़ाई जारी रहने के दौरान संसदीय सुरक्षाकर्मियों ने विपक्षी सांसदों को बैठक कक्ष से बाहर निकाल दिया. वीडियो में साफ़ देख सकतें हैं कि लड़ाई शुरू में दो सांसदों ‘जॉर्जियन ड्रीम’ के इराक्ली खेलाद्ज़े और ‘फॉर जॉर्जिया’ के गीगा पारुलावा के बीच शुरू हुई. इसके बाद इसमें पुरुष और महिला, दोनों तरह के और भी सांसद शामिल हो गए.

दूर से ही इस हाथापाई को देखते रहे

इस दौरान कोबाखिद्ज़े और उनके कैबिनेट सदस्य अपनी कुर्सियों पर बैठकर दूर से ही इस हाथापाई को देखते रहे. फिलहाल इस घटना के बाद संसद भवन में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस बुलाई गई और उन्हें मौके पर देखा गया.

इसे भी पढ़ें. हैदराबाद में सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा, Trump बोले- ‘धन्यवाद, ऐसा सम्मान पाने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This