Georgia: मिखाइल कवेलशविली ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, जॉर्जिया में बढ़ सकता है राजनितिक संकट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Georgia Political Crisis: जॉर्जिया में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता मिखाइल कवेलशविली ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है, जबकि उनके चुनाव को निवर्तमान नेता ने अवैध घोषित किया गया था. पूर्व फुटबॉलर मिखाइल कावेलशविली के राष्‍ट्रपति पर की शपथ लेने से जॉर्जिया में महिनों से चल रही राजनितिक संकट में वृद्धि होने की संभावना है.

दरअसल, राज्य के निवर्तमान प्रमुख सैलोम ज़ुराबिश्विली और प्रदर्शनकारियों ने अक्टूबर में हुए आम चुनाव को फिर से कराने की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी ने धांधली की है.

संसद की ओर बढ़ी प्रदर्शनकारियों की भीड़

वहीं, यूरोपीय संघ की सदस्यता के आवेदन को रोकने के सरकार के फैसले के बाद, एक महत्वपूर्ण राजनीतिक चरण के दौरान पूर्व फुटबॉलर मिखाइल कवेलशविली ने संसद में एक बंद दरवाजे के भीतर राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली, जिसका विपक्ष ने नाजायज के रूप में निंदा की है. वहीं, मिखाइल के शपथ लेने के बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ को संसद की ओर बढ़ते देखा गया.

विपक्षी पार्टियों ने कवेलशविली को किया बर्खास्त

बाहर समर्थकों से बात करते हुए, पूर्व राष्‍ट्रपति ज़ौराबिचविली ने अपने उत्तराधिकारी की वैधता पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति निवास से प्रस्थान की घोषणा की. उन्‍होंने कहा कि यह इमारत तभी तक एक प्रतीक थी, जब तक यहां एक वैध राष्‍ट्रपति बैठा था. दरअसल, देश की चार प्राथमिक विपक्षी पार्टियों ने कवेलशविली को बर्खास्त कर दिया है और संसद में शामिल होने से भी इंकार कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ौराबिचविली ने उनके चयन को अनुचित बताते हुए इसकी आलोचना की है.

इसे भी पढें:-Saurabh Sharma Case: सौरभ शर्मा से जुड़ा 500 करोड़ का घोटाला, धीरे-धीरे खुल रहे सारे राज, रिश्तेदारों तक पहुंची जांच

 

Latest News

CM Yogi in Bulandshahr: ‘अब UP में सब चंगा… न कर्फ्यू न दंगा…’, बुलंदशहर में बोले CM योगी

CM Yogi in Bulandshahr: बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं को...

More Articles Like This