तुर्की के राष्ट्रपति ने दे डाली मेलोनी को स्मोकिंग छोड़ने की सलाह, तो PM से मिला यह जवाब!

Must Read

Middle East: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की खूबसूरती के अलावा उनके सिगरेट पीने की चर्चा भी दुनियाभर में होती रही है. अब तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने भरे मंच पर मेलोनी के सिगरेट पीने पर जिक्र छेड़ दिया. उन्होंने मेलोनी से सिगरेट छोड़ने की सलाह दे डाली. मेलोनी ने भी साफ-साफ कहा कि वह सिगरेट पीना नहीं छोड़ सकती हैं. 2022 में मेलोनी ने अपने बारे में बताया था.

ऐसा करने पर वो लोगों की नहीं कर पाएंगी मदद

मिस्र के शर्म अल शेख में गाजा डील के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने मेलोनी को स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दी, जिस पर मेलोनी का कहना था कि ऐसा करने पर वो लोगों की मदद नहीं कर पाएंगी. यूरोपीय आउटलेट पॉलिटिको ने इसको लेकर एक रिपोर्ट की है. रिपोर्ट के मुताबिक, मंच पर जब एर्दोआन मेलोनी से मिले तो उन्होंने पहले उनकी खूबसूरती की तारीफ की. एर्दोआन ने इसके बाद उन्हें कहा कि आप स्मोकिंग छोड़ दीजिए, जिसे मेलोनी ने सिरे से खारिज कर दिया. बातचीत के दौरान एर्दोआन ने इसे खत्म करने का प्रण भी लिया.

मेलोनी ने अपने वेबसाइट पर एक आत्मकथा का करवाया प्रकाशन

कहा जा रहा है कि एर्दोआन धूम्रपान मुक्त विश्व बनाने के मकसद से आजकल नेताओं से शराब और सिगरेट छोड़ने की अपील कर रहे हैं. 2022 में चुनाव के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने अपने वेबसाइट पर एक आत्मकथा का प्रकाशन करवाया, उसमें उन्होंने अपने बारे में डिटेल में बताया. इसी रिपोर्ट में मेलोनी ने कहा है कि वे कभी-कभी अल्ट्रा-स्लिम सिगरेट का सेवन करती हैं. मेलोनी ने संख्या और सिगरेट के ब्रांड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

मेरी कोशिश रहती है कि इसे कम ही लिया जाए

प्रधानमंत्री बनने के बाद मेलोनी ने एक शराब मेले के दौरान बड़ा खुलासा किया. मेलोनी ने कहा कि मुझे अल्कोहल पसंद है लेकिन मेरी कोशिश रहती है कि इसे कम ही लिया जाए. उन्होंने शराब कैसे पिएं, इसे इस मेला में डिटेल में बताया था. मेलोनी के मुताबिक खाली पेट कभी शराब नहीं पीनी चाहिए.

सिगरेट पीने वाले लोगों की संख्या पूरे मुल्क में 1.05 करोड़

इटली सरकार के मुताबिक 2023 में सिगरेट पीने वाले लोगों की संख्या पूरे मुल्क में 1.05 करोड़ है. 15 प्रतिशत से ज्यादा उम्र के 20 प्रतिशत लोग धूम्रपान करते हैं. इटली में 22 प्रतिशत पुरुष और 16 प्रतिशत महिलाएं सिगरेट पीती हैं. इटली सरकार के मुताबिक करीब 5 फीसद लोग दिन में 20 से ज्यादा सिगरेट पीते हैं.

इसे भी पढ़ें. IPS Puran Kumar Case: चंडीगढ़ में घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, राहुल गांधी परिवार से करेंगे मुलाकात

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This