‘इटली किसी के सामने नहीं झुकेगा’, जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप पर साधा निशाना

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Giorgia Meloni: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच दरार बढ़ती जा रही है. दोनों नेता आए दिन एक-दूसरे के ख़िलाफ़ टिप्पणी कर रहे हैं. वहीं, मेलोनी 4 सितंबर को 1946 के बाद इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार शासन करने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. हालांकि, इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप पर जमकर निशाना साधा है.

Giorgia Meloni ने ट्रंप पर साधा निशाना

दरअसल, मेलोनी 4 सितंबर को इतिहास रचने वाली हैं. इससे पहले उन्होंने ‘न्यू यॉर्क टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया. जहां उन्होंने ट्रंप पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘इटली किसी का गुलाम नहीं है और मुझे ऐसे विचार रखने वाले लोग कतई पसंद नहीं हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि पश्चिमी देशों की एकजुटता अहम है, लेकिन इटली अपने आत्मसम्मान और गौरव की कीमत पर किसी के सामने नहीं झुकेगा.’ 

दोनों नेताओं के बीच बिगड़ चुके हैं रिश्ते

इटली की प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद ट्रंप का भी गुस्सा फूट सकता है. पीएम का ये बयान दर्शाता है कि उनके और ट्रंप के बीच एक खटास पैदा हो गई है. दोनों नेता कभी एक-दूसरे के सबसे ख़ास दोस्त थे. लेकिन अब उनके संबंध बिगड़ चुके हैं. हालांकि, अपने देश की जिम्मेदारी समझते हुए मेलोनी ने अमेरिका के साथ संबंध पूरी तरह खत्म नहीं किया है.

ट्रंप के बयान के बाद बढ़ा विवाद

बता दें कि दोनों नेताओं के बीच संबंध ट्रंप के विवादित बयान के बाद बिगड़े. दरअसल, फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति एक इंटरव्यू कहा था कि मेलोनी ने उनके साथ फोटो लेने के लिए गिड़गिड़ाकर मिन्नतें’ की थीं. वहीं, उनके इस बयान के बाद मेलोनी ने कहा था कि इटली अपनी विदेश नीति ट्रंप की मर्जी से नहीं चलाता और न ही उनका देश किसी के आगे हाथ फैलाता है.

ये भी पढ़ें- Donald Trump: ट्रंप ने शेयर किया नक्शा, होर्मुज को बताया अमेरिका का हिस्सा

Latest News

ओमान में हादसाः भारतीयों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, नौ घायल

Accident in Oman: खाड़ी देश ओमान से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां सुल्तान सईद बिन तैमूर...

More Articles Like This