Haiti: पोर्ट-ऑ-प्रिंस में अस्पताल के बाहर फायरिंग, बाल-बाल बचे हैती के प्रधानमंत्री गैरी कोनिले

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haiti: पोर्ट-ऑ-प्रिंस में हुए गोलीबारी की घटना में हैती के प्रधानमंत्री गैरी कोनिले बाल-बाल बचे हैं. दरअसल, सोमवार को जब वो पोर्ट-ऑ-प्रिंस स्थित एक अस्पताल का दौरा कर बाहर निकल ही रहे थे कि उन्‍होंने ताबडतोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनी, जिससे वहां मौजूद लोगों सुरक्षा अधिकारियों ने तुरत उनके बचाव में गोलियां चलाना शुरू कर दी. हालांकि गनीमत से रही कि इस गोलीबारी की घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि जिस दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई, उस वक्‍त गैरी राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नॉर्मिल रामेउ और कुछ पत्रकारों के साथ हैती के सबसे बड़े अस्पताल का दौरा कर रहे थे. गोलियों के चलने से कुछ मिनट पहले ही उन्‍होंने एक एक इंटरव्यू दिया था.

सुरक्षा एजेंटों ने भी चलाईं गोलियां

हालांकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंटों ने भी कुछ गोलियां चलाईं. पीएमओ के बयान में कहा गया कि ‘प्रधानमंत्री और उनकी टीम पूरी सुरक्षा के साथ अस्पताल से बाहर निकली और उन्हें वापस उनके कार्यालय ले जाया गया.’ फिलहाल, घटना में किसी की मौत या चोट की कोई खबर नहीं है.

अस्‍पताल का कुछ भाग ‘युद्ध क्षेत्र‘

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में, कोनील और हैती के पुलिस प्रमुख ने उसी अस्पताल का दौरा किया था, जब अधिकारियों ने ऐलान किया था कि उन्होंने हथियारबंद गिरोहों से अस्पताल पर नियंत्रण वापस पा लिया है. उस वक्‍त, कोनील ने तबाह हो चुके अस्पताल के बचे हुए हिस्से को ‘युद्ध क्षेत्र’ बताया था.

यह भी पढ़ें:- Venezuela Protest: निकोलस मादुरो के राष्ट्रपति बनते ही वेनेजुएला में भड़की हिंसा, लोगों ने राष्ट्रपति भवन पर किया ‘कब्जा’

Latest News

धर्मगुरु ने दिखाया स्वर्ग का सपना, 190 बच्चों को भूखा मारा, जंगल में मिले 400 से अधिक शव

Crime in Kenya: केन्या से चौंकाने वाली खबर आई है. स्वर्ग पाने का सपना दिखाकर बच्चों को मौत के...

More Articles Like This

Exit mobile version