हमास 60 दिनों के सीजफायर को तैयार, कतर और मिस्र ने रखा ये प्रस्‍ताव

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hamas ceasefire proposal: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को दो साल पूरा होने वाला है. इसी बीच ऐसी खबर सामने आ रही है कि हमास सीजफायर के लिए तैयार है. दरअसल, फिलिस्तीन के एक अधिकारी ने बताया है कि हमास अब सीजफायर के लिए तैयार है. गाजा युद्ध में हालात और भी भयावह हो गए हैं.

फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा युद्ध में अबतक 62 हजार से अधिक फि‍लि‍स्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा घायल हुए हैं. मंत्रालय का कहना है कि करीब दो हजार लोग तो मानवीय सहायता लेने की कोशिश के दौरान मारे गए. इसी बीच हमास ने मिस्र और कतर की मध्यस्थता से पेश किए गए नए युद्धविराम प्रस्ताव को बिना किसी संशोधन के स्वीकार कर लिया है.

मिस्र और कतर की ओर से रखे गए ये प्रस्‍ताव

बता दें कि मिस्र और कतर की ओर से रखे गए प्रस्‍ताव में 60 दिन के युद्धविराम और बंधकों की दो चरणों में रिहाई की बात शामिल है. दरअसल, कतर और मिस्र की तरफ से इस युद्ध की मध्यस्थता कराई जा रही थी, दोनों देश काफी लंबे समय से सीजफायर करने में जुटें हुए थें. टू स्टेज कॉम्प्रिहेंसिव प्लान मीडिल ईस्ट में अमेरिका के राजदूत स्टीव विटकॉफ की देखरेख में तैयार हुआ है, जिसके तहत इजरायल के बंधकों को हमास छोड़ेगा.

हमास के पास 60 इजरायली बंधक

सूत्रों के मुताबिक, हमास में इजरायल के 50 बंधक हैं और इनमें से 20 जिंदा हैं, लेकिन इनमें से आधे यानी 10 बंधकों को छोड़ा जाएगा. वहीं, यह सीजफायर 60 दिनों का रहेगा, जिसमें इस बात को लेकर चर्चा की जाएगे कि किस तरह से पूरी तरह से सीजफायर लाया जाए. हालांकि अभी भी कंप्लीट सीजफायर को लेकर बात चलती है लेकिन इजरायल इसके लिए तैयार नहीं है. आईडीएफ के चीफ के साथ इजरायल के प्रधानमंत्री की बहस चर्चा में रही थी.

क्‍या है नेतन्‍याहू की मंशा?

रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, इजरायली सेना नहीं चाहती है कि वो गाजा पर कब्जा करे,  लेकिन नेतन्याहू ऐसा कर रहे थे कि हम गाजा को कैप्टर करेंगे. दरअसल, इजरायल चाहता है कि गाजा में डि-मिलिट्राइजेशन हो जाए. यानी वहां पर कोई भी आर्मी न रहे, और न ही कोई फिलिस्तीन की अथॉरिटी रहे. वहां की जो सरकार है उसमें हमास का कोई रोल न हो.  हालांकि सीजफायर को लेकर इजरायल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ये हमास की ओर से फिलिस्तीन के माध्यम से जानकारी दी गई है.

इसे भी पढें:-  बिना नंबर डायल किए दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों से कैसे बात कर लेते हैं PM Modi, जानिए क्या होती है हॉट लाइन

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version