इजराइल-ईरान युद्ध का असर, आगे बढ़ानी पड़ी बेटी की शादी की तारीख, परिवार ने किस वजह से लिया फैसला?

Must Read

UP: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का असर ऐसा पड़ा कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक परिवार को अपनी बेटी की शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी. दरअसल, मामला एलपीजी (LPG) गैस से जुडा हुआ है. वैश्विक स्तर पर LPG गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण हापुड़ जिले में भारी किल्लत देखी जा रही है.

खाना बनाने के लिए नहीं मिल सका गैस सिलेंडर

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में परिवार को अपनी बेटी की शादी की तारीख सिर्फ इसलिए आगे बढ़ानी पड़ी क्योंकि मेहमानों का खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर नहीं मिल सका. बदनौली निवासी शिवानी की शादी 25 मार्च को तय थी. घर में खुशियों का माहौल था और तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन ऐन वक्त पर गैस सिलेंडर की कमी ने सब कुछ बिगाड़ दिया.

शादी टालने का कड़वा फैसला

परिवार का आरोप है कि उन्होंने गैस एजेंसी के चक्कर काटे, लंबी लाइनों में लगे, लेकिन उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया. थक-हारकर परिवार को बारात रोकने और शादी टालने का कड़वा फैसला लेना पड़ा. बेटी की शादी रुकने से परेशान परिजन जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के दफ्तर पहुंचे. आंखों में आंसू लिए पिता ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि उन्हें गैस दिला दी जाए ताकि रुकी हुई शहनाइयां फिर से बज सकें.

DSO ने परिवार को दिलाया भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि शादी वाले घरों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर दिए जाएंगे और जल्द ही शिवानी की शादी की रस्में पूरी कराई जाएंगी. उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है.

12 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

शासन के निर्देश पर अब तक पूरे प्रदेश में 12 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है और 16 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि संकट के समय में आम जनता को परेशान करने वाले बिचौलियों पर कठोर कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़ें. भारत के लिए ईरान से आयी गुड न्यूज, तेल संकट के बीच खोला होर्मुज स्ट्रेट

Latest News

Global कंपनियों की पहली पसंद बना भारत, ऑफिस लागत सबसे कम, क्वालिटी सबसे बेहतर

भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे किफायती ऑफिस फिट-आउट मार्केट बन गया है. कम लागत और बेहतर क्वालिटी के कारण ग्लोबल कंपनियों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है.

More Articles Like This