हार्दिक पांड्या की पंजाब किंग्स में एंट्री? MI में खलेंगे अर्शदीप और विष्णु विनोद, ट्रेड डील पर आया अपडेट!

Mumbai: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में जा सकते हैं. हार्दिक के ट्रेड में अचानक पंजाब फ्रेंचाइजी की एंट्री हो गई है. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस हार्दिक की ट्रेड डील फाइनल करने के बहुत करीब हैं. बदले में अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस को जॉइन कर सकते हैं. स्पोर्टस्टार के अनुसार हार्दिक पांडया के बदले अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद की ट्रेड डील पर पंजाब और मुंबई मैनेजमेंट में सहमति बन गई है.

ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि

पहले IPL के अधिकारी इस ट्रेड को मंजूरी देंगे और इसी सप्ताह हार्दिक पांड्या के ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेड डील का विचार मुंबई इंडियंस की तरफ से सामने आया था, जिसमें हार्दिक पांड्या के बदले एक तेज गेंदबाज को ट्रेड करने की बात कही गई थी. जब PBKS फ्रेंचाइजी के सामने हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने का विकल्प आया, उसके बाद बदले में अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद को MI में भेजने पर चर्चा शुरू हुई थी.

3 अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ संपर्क

मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड करने के लिए 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ संपर्क में आई थी. उनमें से सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ही अकेली फ्रेंचाइजी रही, जिसके साथ ट्रेड पर बात एडवांस लेवल तक आगे बढ़ पाई थी, जिसमें हार्दिक के बदले एक से अधिक खिलाड़ियों के ट्रेड पर विचार किया गया था. अगर अर्शदीप पंजाब किंग्स से चले जाते हैं, तो रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली टीम में एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का स्थान खाली हो जाएगा.

एक और ट्रेड डील होने की संभावना

ऐसे में PBKS की लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक और ट्रेड डील होने की संभावना है, जिसमें मोहसिन खान और मार्कस स्टोइनिस की अदला-बदली संभव है. यह कहना गलत नहीं कि हार्दिक के पंजाब में आने के बाद मार्कस स्टोइनिस का प्रभाव कम हो जाएगा. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. दूसरी ओर अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स से 18 करोड़ रुपये मिले थे. यह भी देखने योग्य बात होगी कि दोनों अगर नई टीम जॉइन करते हैं तो उन्हें कितना पैसा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें. पीलीभीत में बोले CM योगी- आज प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है. यही रामराज्य की संकल्पना है

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This

Exit mobile version