न्यूयॉर्क में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत दिग्गज टेक कंपनी सीमेंस के CEO के पूरे परिवार की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Helicopter Crash: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा होने की खबर है, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. हादसे में मृतक की पहचान दिग्‍गज टेक कंपनी सीमेंस (Siemens) के CEO अगस्टिन एस्कोबार और उनकी पत्‍नी मर्से कैंप्रुबी मोंटल, उनके तीनों बच्‍चों के रूप में की गई है.

बताया जा रहा है कि सीमेंस के CEO अगस्टिन एस्कोबार और उनका पूरा परिवार स्पेन से न्यूयॉर्क ट्रिप पर आए थे, इसी बीच उनका हेलिकॉप्टर हवा में टूटकर हडसन नदी में जा गिरा. जिससे एस्कोबार के परिवार के साथ ही पायलट की भी मौत हो गई.

हेलिकॉप्टर हादसे में पूरे परिवार की मौत

वहीं, हडसन नदी पर हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्‍पष्‍ट रूप से दिख रहा है कि पहले हेलीकॉप्टर हवा में टूटा, जिसके बाद पायलट ने विमान पर से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद हेलीकॉप्टर हडसन नदी के पानी में जा गिरा. हालांकि इस घटना के तुरंत बाद अगस्टिन एस्कोबार और उनके पूरे परिवार को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक कोई जिंदा नहीं बचा था.

हडसन नदी में समाया हेलिकॉप्टर

वहीं, इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि पियर ए पार्क में न्यू जर्सी तट के पास हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिली. हालांकि मौके पर रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने चार लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया था, जिसके बाद FDNY ने दो लोगों को बाहर निकाला.

इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार चार लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढें:-अमेरिका ने भारतीय नागरिक और दो भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल से जुड़ा है मामला

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This