इजराइल लेबनान में छिड़ गई जंग, हिजबुल्लाह ने दागे दर्जनों रॉकेट; IDF ने किया जवाबी हमला

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hezbollah Fires Rockets Into Israel: इजराइल द्वारा शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुक्र और हमास चीफ इस्माइल हानिया के हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है. इस हत्या के बाद से हिजबुल्ला बौखला गया है. गुरुवार की देर रात हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजराइली क्षेत्र की ओर दर्जनों रॉकेट दागे हैं. इस दौरान इजराइली सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है.

इजराइल की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने पश्चिमी गलील पर रॉकेट हमले की जिम्मेदारी ली है, बेरूत में आतंकवादी समूह के सैन्य प्रमुख की हत्या के बाद 48 घंटों से अधिक समय में यह पहला हमला है. इजराइली रक्षा बलों ने बताया कि केवल पांच रॉकेट ही इजराइल में प्रवेश कर सके. इस रॉकेट से किसी नुकसान या घायल होने की कोई खबर नहीं है.

हिजबुल्लाह ने लॉन्च किए दर्जनों रॉकेट

एक बयान में, हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने लेबनानी गांव चामा में एक इजराइली हमले के जवाब में उत्तरी सीमा समुदाय मेटज़ुबा पर दर्जनों रॉकेट लॉन्च किए हैं. चामा में हमले में कथित तौर पर चार सीरियाई मारे गए और कई लेबनानी नागरिक घायल हो गए. टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, जवाब में, इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के येटर में एक हिजबुल्लाह रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी गलील में गोलाबारी के लिए किया जा रहा था.

आईडीएफ लेबनान में किया जवाबी हमला

आईडीएफ के अनुसार, हमले में लॉन्च किए गए कई रॉकेटों को हवाई सुरक्षा द्वारा रोक दिया गया, जबकि अन्य ने खुले क्षेत्रों को प्रभावित किया. इजराइली सेना ने खतरों को दूर करने के लिए दक्षिणी लेबनान के रमीश और रामयेह के पास के इलाकों में तोपखाने से गोलाबारी की है. आईडीएफ का कहना है कि सर्कल को तेजी से बंद करते हुए वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के लॉन्चर पर हमला किया, जहां से दक्षिणी लेबनान के यतर क्षेत्र से लॉन्च का पता चला था.

‘दुश्मनों पर किए कठोर प्रहार’

इजराइल की सेना ने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट कर कहा, पश्चिमी गैलिली क्षेत्र में सक्रिय किए गए अलर्ट के बाद, लेबनान से आए कई रॉकेटों का पता चलने के बाद कुछ को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया. वहीं, कुछ खुले क्षेत्रों में गिरे, हालांकि इनसे कोई हताहत नहीं हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This