हांगकांग में चाकू से धमकाकर बडी लूट, 6.4 मिलियन डॉलर से भरा चार सूटकेस लेकर बदमाश फरार

Must Read

Hong Kong: हांगकांग में तीन संदिग्ध बदमाशों ने मनी एक्सचेंज कंपनी के दो कर्मचारियों को चाकू निकालकर धमकाया और उनसे भारी मात्रा में रूपयों से भरे चार सूटकेस लेकर फरार हो गए. दोनों कर्मचारी नकद लेकर पास के बैंक जा रहे थे, जहां इस रकम को हॉन्गकॉन्ग डॉलर में बदलना था. गनीमत रही कि इस वारदात में कोई शारीरिक चोट नहीं आई. जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को ट्रेस किया, जिसे लूट के बाद भागने में इस्तेमाल किया गया था.

43 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने मुख्य भूमि चीन के 43 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से जापानी येन से भरा एक सूटकेस बरामद किया. हांगकांग पुलिस का मानना है कि इस वारदात में कुल चार लोग शामिल थे. फिलहाल तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने कहा है कि यह मामला संगठित अपराध से जुड़ा हो सकता है और जांच अभी जारी है. अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल

इस घटना ने हॉन्गकॉन्ग में मनी एक्सचेंज कारोबार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हांगकांग पुलिस के मुताबिक एक हाई-वैल्यू मनी एक्सचेंज लूट के मामले में मुख्य भूमि चीन के 43 वर्षीय नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई, जिसमें करंसी एक्सचेंज दुकान के कर्मचारियों को चाकू दिखाकर लगभग 1 अरब जापानी येन लूट लिए गए थे, जिनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 64 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी गई है.

शुंग वान इलाके में हुई यह घटना

पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार को शुंग वान इलाके में हुई थी. इससे पहले भी हांगकांग में लूटपाट की घटनाएं हुई थीं जिसने पुलिस प्रशासन को परेशान कर रखा था हालांकि पुलिस ने इसपर खुलासे करने का दावा किया था

इसे भी पढ़ें. चिकित्सक विज्ञान क्षेत्र में चीन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, अब एक कैप्सूल खाने से हो जाएगी पेट की पूरी जांच

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This