Congo Violence: कांगो में भीषण नरसंहार, 9 सैनिकों समेत 72 लोगों की मौत; जानिए क्या है विवाद?

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congo Violence: दक्षिण अफ्रीकी देश कांगो से भीषण नरसंहार की खबरें सामने आ रहीं हैं. जहां एक गांव में हथियारबंद लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में नौ सैनिकों और एक सैनिक की पत्नी सहित कम से कम 72 लोग मारे गए हैं.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह हमला कांगों की राजधानी किंशासा से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में किंसेले गांव में हुआ. बताया जा रहा है कि यह हमला मिलिशिया की तरफ से किया गया. इस हमले मेें कम से कम 72 लोग मारे गए. फिलहाल शवों की तलाश जारी है. वहीं, इस हमले के बाद सेना इस मिलिशिया को खदेड़ने में सफल रही. क्षेत्र में असुरक्षा और खराब बुनियादी ढांचे के कारण हमलों की रिपोर्ट दर्ज होने में कई दिन लग रहे हैं.

जानिए क्या है विवाद?

किन्सेले क्वामाउथ क्षेत्र में टेके और याका समुदायों के बीच दो साल से संघर्ष चल रहा है. जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है. अप्रैल 2024 में कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी की उपस्थिति में संघर्ष विराम को लेकर समझौता भी हुआ. इसके बावजूद समुदायों के बीच झड़पें जारी हैं. पिछले कुछ हफ्तों में ये हमले और भी तेज हो गए हैं. इस हलमे को अंजाम देने वाले हमलावर मोबोंडो मिलिशिया के सदस्य थे. यह समूह खुद को याका लोगों के रक्षक के रूप में पेश करता है.

संघर्ष जारी…

क्वामाउथ क्षेत्र के प्रांतीय डिप्टी डेविड बिसाका ने फोन पर बताया कि झाड़ियों में अन्य शवों की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि सेना एक सप्ताह में दूसरी बार इस मिलिशिया को खदेड़ने में सफल रही. मोबोंडो मिलिशिया ने सबसे पहले शुक्रवार को गांव पर हमला करने की कोशिश की. शनिवार के हमले में कम से कम 72 लोग मारे गए. मरने वालों में नौ सैनिक और एक सैनिक की पत्नी शामिल हैं. फिलहाल कांगो की सेना देश के पूर्व में अधिक व्यापक हिंसा को रोकने के लिए भी संघर्ष कर रही है.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This