सऊदी अरब से बढ़ते तनाव के बीच हूतियों ने फिर दागी मिसाइलें, लाल सागर में टैंकर के पास धमाका

Must Read

New Delhi: अदन की खाड़ी में एक बार फिर धमाका हुआ है. भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज को निशाना बनाने के कुछ ही समय बाद अब एक टैंकर के पास जोरदार धमाके की आवाज से दहशत फैल गई है. यमन से अदन की खाड़ी की ओर मिसाइल दागे जाने की खबर ने भी पूरे इलाके की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि धमाके और मिसाइल लॉन्च की घटना आपस में जुड़ी हैं या नहीं? यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बुधवार को बताया कि यह घटना अदन से करीब 95 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में हुई.

जोरदार धमाके की आवाज सुनने की सूचना

एडवाइजरी के मुताबिक टैंकर के कप्तान ने जहाज के बेहद करीब जोरदार धमाके की आवाज सुनने की सूचना दी. राहत की बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. यमन के सेंट्रल अल-बायदा प्रांत में हूती-नियंत्रित इलाके मुकायरस के लोगों ने न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि हूती ने इलाके से अदन की खाड़ी की ओर एक मिसाइल लॉन्च की है.

दोनों घटनाएं जुड़ी हुई थीं या नहीं

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दोनों घटनाएं जुड़ी हुई थीं या नहीं. वहीं, हूती ने भी अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. यह घटना हूती और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है. इससे पहले सोमवार को (स्थानीय समय) एक कार्गो जहाज ने बताया था कि ओमान के तट पर एक अनजान प्रोजेक्टाइल से उस पर हमला हुआ है. UKMTO की एक एडवाइजरी के मुताबिक, यह घटना सोमवार को पहले ओमान के अल खसब से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी एंट्रेंस के पास हुई.

भारतीय झंडे वाला जहाज डूब गया

इसके अलावा यमन के पश्चिमी तट के पास लाल सागर में विस्फोटकों से भरी एक नाव के हमले के बाद भारतीय झंडे वाला मालवाहक जहाज डूब गया. सिन्हुआ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी बलों ने जहाज के 14 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया. इनमें 13 भारतीय नाविक और एक यमन का नागरिक शामिल है. हालांकि, हमला कब हुआ इसकी जानकारी नहीं दी गई. सरकार समर्थित नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज (NRF) ने एक बयान में कहा कि तटरक्षक बल और नौसेना की इकाइयों ने संयुक्त अभियान चलाकर ‘फैजे नूरे ओलिया’ नामक जहाज के चालक दल को बचाया.

जहाज पर मौजूद सभी 14 लोग सुरक्षित

यह जहाज हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेइदाह से लगभग 13 समुद्री मील दक्षिण में हमले का शिकार हुआ था. जहाज पर मौजूद सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. उन्हें चिकित्सकीय सहायता भी दी गई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. एनआरएफ ने इस हमले के लिए यमन के हूती समूह को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन अभी तक हूतियों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बडा झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत, AIIMS की रिपोर्ट पर फैसला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This