Hurricane Beryl: जमैका की ओर बढ़ा तूफान ‘बेरिल’, बाढ़ का अलर्ट; अधिकारियों ने दी चेतावनी

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hurricane Beryl: तूफान बेरिल ने कैरेबियाई द्वीप समूह में भारी तबाही मचाई है. इस तूफान ने बारबाडोस के अलावा अन्य कैरेबियाई द्वीपों ग्रेनेडा, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप समूह में भी भारी तबाही मचाई. इस तूफान के चलते कई घरों की छतें उड़ गई हैं, पेड़ टूट गए हैं, सड़कें पानी में डूब गई हैं. वहीं, अब तूफान ‘बेरिल’ जमैका की ओर बढ़ रहा है. इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है.

दरअसल राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने जमैका, ग्रांड केमैन, लिटल केमैन और केमैन ब्राक में तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है. यह तूफान बुधवार शाम जमैका के पास, बृहस्पतिवार को केमैन द्वीप के पास और शुक्रवार को मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के पास से गुजरेगा तब भी यह शक्तिशाली रहेगा.

अधिकारियों ने दी चेतावनी

बता दें कि तूफान बेरिल ने कैरेबियाई द्वीप समूह में जमकर तबाही मचाई. सोमवार देर शाम को बेरिल श्रेणी-पांच के तूफान के रूप में मजबूत हो गया था जिसके कारण 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. वहीं, मंगलवार रात को तूफान जमैका के किंगस्टन से करीब 480 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था. इस दौरान कई घर दुकान और रास्तें प्रभावित हुए हैं. वहीं, 6 लोगों की मौत भी हुई है. वहीं, अब बेरिल से जमैका में तेज हवा चलने की आशंका है. इस दौरान बाढ़ आने का भी खतरा बढ़ गया है. इसको देखते हुए अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी दी है.

PM ने लोगों से की ये अपील 

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने मंगलवार को कहा, ‘‘मैं सभी जमैका वासियों से तूफान को गंभीर खतरे के रूप में लेने का अनुरोध कर रहा हूं. हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है.’’ बता दें कि इस खतरनाक तूफान में अब तक ग्रेनाडा और कैरियाकोउ में तीन लोगों की मौत की खबर है. वहीं, उत्तरी वेनेजुएला में दो और लोगों के मरने की खबर है. इसके अलावा पांच लोग लापता हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This