भारत सरकार ने संकट के समय बढ़ाया हाथ, तूफान मेलिसा से जूझ रहे जमैका, क्यूबा को भेजी राहत सामग्री

Must Read

New Delhi: संकट के समय भारत सरकार ने एक बार फिर जरूरतमंद देशों की मदद कर मानवता के लिए हाथ बढ़ाया है. हाल ही में भारत सरकार ने तूफान मेलिसा से जूझ रहे जमैका और क्यूबा को राहत सामग्री भेजी. वहीं क्यूबा और जमैका ने संकट के समय में उनके साथ खड़े रहने के लिए भारत का सार्वजनिक रूप से आभार जताया है. बता दें कि तूफान मेलिसा ने कैरिबियन क्षेत्र जमैका और क्यूबा में भारी तबाही मचाई थी. इस तूफान में जमैका, क्यूबा में भारी जान माल का नुकसान हुआ था.

विदेश मंत्री ने भेजी गई राहत सामग्री की पुष्टि की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट जमैका और क्यूबा को भेजी गई राहत सामग्री की पुष्टि की. जयशंकर ने बताया कि भारतीय वायुसेना के विमान से भेजी गई सहायता और राहत सामग्री में दवाइयां, चिकित्‍सा उपकरण, खाद्य और दैनिक उपयोग की वस्‍तुएं, बिजली जनरेटर, आश्रय सहायता और स्वच्छता किट शामिल हैं. उन्‍होंने कहा कि भारत प्राकृतिक आपदाओं के समय ग्‍लोबल साउथ के अपने साझेदारों के साथ मजबूती से खड़ा है. इसको लेकर दोनों देशों के नेताओं और विदेश मंत्रालयों ने प्रशंसा करते हुए आभार जताया है.

भारत में क्यूबा के राजदूत ने सहायता के लिए व्यक्त की सराहना

भारत में क्यूबा के राजदूत ने X पर प्रभावित प्रांतों तक पहुंच रही सहायता के लिए सराहना व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि क्यूबा के पूर्वी प्रांतों में तूफान मेलिसा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए चिकित्सा आपूर्ति और उपकरण और दो भीष्म अस्पताल दान करने के नेक और एकजुटतापूर्ण कार्य के लिए हम वायुसेना, सरकार और भारत के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.

पुनर्प्राप्ति प्रयासों में तेजी लाने में मिलेगी मदद

जमैका में देश के विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्रालय ने X पर अपना आभार जताया और कहा कि इस सहायता से पुनर्प्राप्ति प्रयासों में तेजी लाने में मदद मिलेगी. जमैका की विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ ने भी भारत और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को धन्यवाद देते हुए एक विस्तृत संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने इस सहयोग को वैश्विक साझेदारी के प्रति भारत के व्यापक दृष्टिकोण से जोड़ा.

यह दृष्टिकोण हमेशा सहभागिता में रखता है सबसे आगे

जमैका की विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ ने लिखा कि वसुधैव कुटुम्बकम भारत की जी20 अध्यक्षता के विषय से कहीं अधिक था. यह एक ऐसा विश्व दृष्टिकोण है जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए एक अत्यंत सुविचारित दृष्टिकोण का समर्थन करता है. यह दृष्टिकोण लोगों को हमेशा सहभागिता में सबसे आगे रखता है. साथ ही लचीलापन भी विकसित करता है. मैं इस अवसर पर अपने उत्कृष्ट समकक्ष @DrSJaishankar को #HurricaneMelissa से सबसे अधिक प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए किए गए उनके अभूतपूर्व प्रयास के लिए हार्दिक धन्यवाद देती हूं.

हम #VaccineMaitri को हमेशा रखते हैं याद

सौर लैंप, जनरेटर, चिकित्सा आपूर्ति, जिसमें BSHM मॉड्यूलर ट्रॉमा किट, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए रिमोट-नियंत्रित वितरण तंत्र और लिंग-संवेदनशील स्वच्छता किट शामिल हैं. हमने अपनी टीमों को नए उपकरणों और तकनीक के उपयोग में प्रशिक्षित करने के लिए अगले कुछ दिनों के लिए भारतीय चिकित्सा दल का भी यहां स्वागत किया. हम #VaccineMaitri को हमेशा याद रखते हैं और इस सहायता को भी याद रखेंगे. तूफान मेलिसा 150 से अधिक वर्षों में इस क्षेत्र में आने वाले सबसे शक्तिशाली अटलांटिक तूफानों में से एक है. जिसके कारण जमैका, क्यूबा और हैती को गंभीर बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे की क्षति से जूझना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi ने चार वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This