‘लैंडिंग से पहले होगा धमाका’, नीदरलैंड से आने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट!

Must Read

New Delhi: नीदरलैंड से आने वाली फ़्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. ये धमकी ईमेल पर भेजी गई थी. उसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट पर रखा गया है. हालांकि फ्लाइट सुरक्षित हैदराबाद पहुंच गई. उधर, पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं. एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और सामान की सघन जांच की जा रही है.

संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं

अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. बता दें कि एक दिन पहले कुआलालंपुर से हैदराबाद आ रही एयरएशिया की एक उड़ान में बम विस्फोट की धमकी सुरक्षा जांच में झूठी साबित हुई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि जीएमआर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआई) हवाई अड्डे के ग्राहक सेवा विभाग को शुक्रवार को ईमेल के जरिए उड़ान में बम विस्फोट की धमकी मिली थी.

उड़ान में एक आत्मघाती हमलावर सवार

ईमेल में दावा किया गया था कि उड़ान में एक आत्मघाती हमलावर सवार है. पुलिस के अनुसार विमान के उतरने के बाद सुरक्षा जांच की गई, जिसमें धमकी झूठी पाई गई. गुरुवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट को लेकर भी ऐसी ही धमकी दी गई थी. यानी ये 4 दिन में तीसरी धमकी है. जिसके बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं.

जनवरी में भी बम धमाके की धमकी

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जनवरी में भी बम धमाके की धमकी मिली थी. ये धमकी शारजाह से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 1422 के लिए थी. एयरपोर्ट कस्टमर सपोर्ट पर दोपहर 2 बजे ईमेल आया. इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई.

इसे भी पढ़ें. कनाडा ने माना खालिस्तानी उग्रवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, नई रिपोर्ट में भारत को भी निशाना बनाने का जिक्र!

Latest News

भारत ने की सऊदी अरब में हुए हमलों की कड़ी निंदा, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल बोंले- तत्काल रोके जाएं अटैक

New Delhi: भारत ने सऊदी अरब में सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर और अरामको हेडक्वार्टर पर हुए लगातार हमलों की कड़ी निंदा...

More Articles Like This