Ibrahim Faisal India Visit: भारत में रोड शो करने जा रहे मालदीव के मंत्री, जानिए क्या है मुइज्जू की रणनीति

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ibrahim Faisal India Visit:  आजकल भारत और मालदीव के संबंधों को लेकर दुनियाभर में खूब चर्चा हहो रही है. इसी बीच 29 जुलाई से मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल भारत दौरे पर रहने वाले है. इस दौरान वो भारतीय टूरिस्ट को लुभाने के लिए कई जगहों पर रोड शो करेंगे.

मालदीव सरकार ने इसके लिए “वेलकम इंडिया” कैंपेन तैयार किया है, जिसमें वह भारतीय टूरिस्ट को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने के लिए लुभाएगी. ऐसे में मालदीव के पर्यटन मंत्री राजधानी दिल्ली,  आर्थिक राजधानी मुंबई और बेंगलुरु में रोड शो करेंगे.

मालदीव सरकार के कैंपेन का उद्देश्य

मालदीव सरकार के इस कैंपेन का उद्देश्य भारत और मालदीव के बीच पर्यटन संबंधों को और मजबूत करना है. बता दें कि इससे पहले मई 2024 में भी मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीय सैलानियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने की अपील की थी. फिलहाल इब्राहिम फैसल 30 जुलाई को दिल्‍ली में, 1 अगस्त केा मुंबई में और 3 अगस्त को बेंगलुरु में में रोड शो करेंगे.

मालदीव में कम हुई भारतीय पर्यटकों की संख्‍या

दरअसल, मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्‍या पिछले साल की अपेक्षा 42 फीसदी कम हुई है. हालांकि भारत के टूरिस्ट मालदीव को काफी पसंद करते हैं, लेकिन इस वक्‍त दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के वजह से पर्यटकों की संख्या कम हुई है.

दोनों देशों के बीच तनाव की वजह

बता दें कि भारत और मालदीव के तनाव का कारण मोहम्मद मुइज्जू को माना जा रहा है, क्‍योंकि जब से वो मालदीव के प्रेसिडेंट बने हैं तब से ही भारत मालदीव के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं. दरअसल, मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है और उन्‍होंने अपने चुनाव प्रचार में “इंडिया आउट’’ का नारा दिया था.

इसे भी पढें:-Paris News: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में चीनी उप-राष्ट्रपति हान चंग से की मुलाकात

Latest News

Hanuman Jayanti 2026: विवाह में आ रही अड़चन? हनुमान जयंती पर करें ये पाठ; आएगा मनचाहा रिश्ता

Hanuman Jayanti 2026: पवन पुत्र हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है. ऐसी मान्यता है आज भी...

More Articles Like This