ICC रैंकिंग में साउथ अफ्रीका ने मारी छलांग, 27 साल बाद किया ये कमाल, जीता विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब

Must Read

ICC Test Rankings: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा चक्र समाप्त हो चुका है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) के खिताब पर कब्जा कर लिया है। 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने किसी आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इस बीच साउथ अफ्रीकी टीम को आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा मिला है।

इंग्लैंड एक स्थान फिसला

इंग्लैंड को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। अब वह 113 रेटिंग पॉइंट्स के साथ एक स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पहुंच गई है। दूसरे शब्दों में कहें को तो दक्षिण अफ्रीका की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC Final 2025) का खिताब जीतने से इंग्लैंड को सीधे तौर पर नुकसान उठाना पड़ा है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर एक पर

आईसीसी की ओर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने के बाद नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम इसका फाइनल हार गई हो, लेकिन इसके बाद भी टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर ही बनी हुई है। टीम की रेटिंग इस वक्त भी 123 की है। इस बीच साउथ अफ्रीका ने फाइनल तो जीता ही इसके साथ ही रैंकिंग में भी एक स्थान की छलांग मारी है। यानी टीम अब तीसरे नंबर से उठकर सीधे नंबर दो पर पहुंच गई है।

भारत अपने स्थान पर बरकरार

वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल का भारत समेत अन्य टीमों पर असर नहीं पड़ा है। भारत जहां 105 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज है, वहीं न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान क्रमशः 5वें, छठे और 7वें नंबर पर हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 8वें नंबर पर वेस्टइंडीज, 9वें नंबर पर बांग्लादेश, 10वें नंबर पर आयरलैंड, 11वें नंबर अफगानिस्तान और आखिरी स्थान पर जिम्बाबे की टीम है।

इसे भी पढ़ें:-इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुके इस खिलाड़ी का रहा लाजवाब रिकार्ड, अब कर रहें टीम इंडिया में वापसी का इंतजार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This