जिम्बाब्वे को बड़ा झटका: अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टी20 विश्व कप से बाहर, सामने आई यह वजह?

New Delhi: टी20 विश्व कप के बीच जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर टीम से बाहर हो गए हैं. वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व कप में नहीं खले पाएंगे. हालांकि, जिम्बाब्वे टीम ने फिलहाल टेलर के स्थान पर किसी आधिकारिक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकन्दर रजा ने शुक्रवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के दौरान इसकी पुष्टि की.

खेलते समय लगी थी चोट

40 वर्षीय टेलर को टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान के खिलाफ खेलते समय चोट लगी थी. वह 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. इससे पहले उन्होंने विकेट के पीछे तीन कैच भी लपके थे. टीम के टूर्नामेंट में कम से कम दो और मैच बाकी हैं, ऐसे में जल्द ही नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान होने की संभावना है.

टीम प्रबंधन को पहले से थी आशंका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में तादिवानाशे मरुमानी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि ऑलराउंडर टोनी मुन्योंगा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. टीम प्रबंधन को पहले से आशंका थी कि टेलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे. इसलिए उन्हें जोखिम में डालने के बजाय शेष मुकाबलों के लिए फिट रखने का फैसला किया गया.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की

ब्रेंडन टेलर ने जुलाई 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी. उन्होंने आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के कारण साढ़े तीन साल का प्रतिबंध झेला था जो 25 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ. वापसी के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था.

कुल 282 रन बनाए

कमबैक के बाद उन्होंने दो टेस्ट, दो वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें कुल 282 रन बनाए. सितंबर 2025 में टी20 विश्व कप क्वालीफायर में बोत्सवाना के खिलाफ 123 रनों की शानदार पारी भी खेली थी. अब टेलर के बाहर होने से जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है. खासकर ऐसे समय में जब टीम को टूर्नामेंट के अहम मुकाबले खेलने हैं.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश में आज जश्न की जगह स्पेशल नमाज का ऐलान, BNP की जीत से भारत को फायदा या नुकसान?

Latest News

Assam Infrastructure: केंद्र सरकार ने असम में 10 सड़क और 16 पुल परियोजनाओं को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी होगी बेहतर

केंद्र सरकार ने असम में सड़क और पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 10 सड़क और 16 पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी सुधरेगी, यात्रा समय कम होगा और राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

More Articles Like This

Exit mobile version