इमरान खान से मिलीं बहन उज़्मा, बोलीं-जिंदा है भाई, लेकिन हो रहा मानसिक उत्पीड़न, मुनीर जिम्मेदार

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन डॉ. उज़्मा खानम ने जेल में उनसे 20 मिनट की मुलाकात की. इसके साथ ही दोनों के मुलाकात के बाद इमरान खान को लेकर कई दिनों से चल रही मौत की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है. डॉ. उज्मा खान को मंगलवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में मुलाकात की अनुमति मिली थी, जहां इमरान खान भ्रष्टाचार मामलों में पिछले साल से बंद हैं.

इमरान खान ने मुनीर को बताया है जिम्मेदार

इमरान खान से मुलाकात के बाद डॉ. उज़्मा खानम ने पत्रकारों से भी वार्ता की. उज़्मा ने कहा कि अलहमदुलिल्लाह वह ठीक हैं लेकिन उन्हे मानसिक यातना दी जा रही है. उन्हें पूरे दिन सेल में बंद रखा जाता है. बाहर निकलने का बहुत कम समय मिलता है. किसी से बात करने नहीं दिया जाता. उज़्मा के अनुसार इमरान खान ने अपनी इस स्थिति के लिए आर्मी चीफ आसिम मुनीर को जिम्मेदार बताया है. मुनीर इस समय पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माने जाते हैं और जिन्होंने संविधान में बदलाव कर खुद और सरकार के शीर्ष पदों को आजीवन सुरक्षा प्रदान कर दी है.

नहीं आई थी इमरान खान की कोई सार्वजनिक झलक

पिछले 25 दिनों से इमरान खान की कोई सार्वजनिक झलक सामने नहीं आई थी. जिससे उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल गई थीं. स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उनकी तीन बहनों नोरीन नियाज़ी, अलीमा खान और उज्मा ने दावा किया कि इमरान से मिलने की कोशिश करने पर जेल अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.

समर्थकों ने जेल के बाहर किया प्रदर्शन

वहीं इमरान की पार्टी PTI के समर्थकों ने जेल के बाहर प्रदर्शन किया. जिसके बाद रावलपिंडी प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई. PTI के सीनेटर खुर्रम जीशान ने आरोप लगाया कि सरकार इमरान खान पर देश छोड़ने का दबाव बना रही है. इसी वजह से उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें. World Disability Day: दिव्यांगजनों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार और समाजः CM योगी

 

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This