डब्ल्यूटीसी रैंकिंग पर भारत की नजर! कोलंबो में होगा श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला

New Delhi: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 23 अगस्त से कोलंबो में होगी. सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना रखी है. भारत अगर इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेता है, तो वह 57.58 प्रतिशत अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच सकता है. लेकिन यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार पर ही संभव हो पाएगा. डार्विन में पहले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाला बांग्लादेश अभी चौथे स्थान पर है.

25 ओवरों में सिर्फ एक विकेट

इस पर भी सब की नजर रहेगी कि कुलदीप यादव अंतिम एकादश में जगह बना पाते हैं या नहीं. पहले मैच में पिच से काफी मदद मिलने के बावजूद उन्होंने दो पारियों में 25 ओवरों में सिर्फ एक विकेट लिया था. कुलदीप पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजों में सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने प्रति ओवर चार से अधिक रन लुटाए. श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के अधिक बल्लेबाजों को देखते हुए ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पदार्पण का मौका मिल सकता है.

जीत के साथ अभियान का अंत

कप्तान शुभमन गिल की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अपने अभियान का अंत करें. इसके अलावा गिल और यशस्वी पर भी सबकी नजर रहेगी, क्योंकि वह पहले टेस्ट रन नहीं बना पाए थे. भारत ने विदेश में अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती थी. उसके बाद से भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा जबकि उसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ उनके घरेलू मैदान पर सीरीज बराबर की थी.

घरेलू धरती पर हार का सामना

इस बीच उसे न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घरेलू धरती पर हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन की शानदार जीत के साथ कुछ हद तक वापसी की है जिससे कप्तान गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर को राहत मिली होगी. भारत को इस मैच में गिल और जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. गिल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी पिछली छह पारियों में दो शतक बनाए हैं.

बाएं हाथ की स्पिनर के सामने दिक्कत

हालांकि, पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं चल पाया था. उन्हें विशेषकर बाएं हाथ की स्पिनर के सामने दिक्कत हो रही है. गॉल में दोनों पारियों में उन्हें खब्बू स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने आउट किया. इसके अलावा कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. गिल ने कप्तानी संभालने के बाद 10 टेस्ट मैचों में 73 से अधिक के औसत से 1100 रन बनाए हैं. वह कप्तान के रूप में विदेश में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए भी प्रतिबद्ध होंगे.

आठ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक

जायसवाल की समस्या थोड़ी और गंभीर है. पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ नयी दिल्ली में शतक बनाने के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी पिछली आठ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है. जायसवाल तेज गेंदबाजों के खिलाफ कट या चिप शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं जो चिंताजनक है. गॉल में पहली पारी में रन आउट होने के बाद जायसवाल दूसरी पारी में भी इसी तरह से आउट हुए थे.

खेल के पहलू में सुधार

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने खेल के इस पहलू में सुधार करने के लिए शुक्रवार को एसएससी में नेट पर काफी समय बिताया. भारत के तेज गेंदबाजों और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने ऑफ स्टंप के बाहर की उस लाइन को निशाना बनाया, जिससे जायसवाल को कट या चिप शॉट खेलने के लिए लुभाया जा सके.

इसे भी पढ़ें. MP में हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, पति-पत्नी सहित तीन की मौत, नौ घायल

Latest News

अमेरिका में आयशा वहाब बनीं अफगान मूल की पहली महिला सांसद, कहा- वोटरों ने रच दिया इतिहास

Aisha Wahab: अफगानिस्तान लंबे समय से दुनियाभर में संघर्ष की धरती के रूप में जाना जाता रहा है. पहले...

More Articles Like This

Exit mobile version