‘भारत-इजरायल की दोस्ती जगमगा रही…’, तिरंगे के रंगों में रंगा यरूशलेम का ‘कॉर्ड्स ब्रिज’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Independence Day India: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल के मशहूर ‘कॉर्ड्स ब्रिज’ भारतीय तिरंगे के रंगों में रंगा नजर आया. केसरिया, सफेद और हरे रंगों की यह शानदार रोशनी भारत और इजरायल के बीच गहरी और बढ़ती दोस्ती का एक मजबूत प्रतीक का संकेत है. इजरायल में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं और इसे दोनों देशों के बीच अटूट रिश्ते की झलक बताया.

भारतीय दूतावास ने कहा कि “भारत-इजरायल की दोस्ती जगमगा रही है. भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यरूशलेम का प्रसिद्ध ‘कॉर्ड्स ब्रिज’ भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा.” उन्होंने आगे कहा कि “यह दोस्ती, साझा मूल्यों और संभावनाओं से भरे भविष्य का एक मजबूत प्रतीक है. भारत और इजरायल मिलकर एक बेहतर और मजबूत कल की.”

15 अगस्त पर इजरायल में कई प्रोग्राम…

भारतीय दूतावास ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल में कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें भारतीय यहूदी समुदाय के लोग, प्रवासी भारतीय और भारत के दोस्त शामिल हुए. उन्होंने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ‘बड़े उत्साह और जोश’ के साथ मनाया गया. इस मौके पर पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ भी गाया गया, क्योंकि इसकी रचना के 150 साल पूरे हो गए हैं.

स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत राजदूत जेपी सिंह की ओर से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया. उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम स्वतंत्रता दिवस का संदेश भी पढ़कर सुनाया. समारोह में ‘भारत को जानिए क्विज’ और ‘इंडिया थ्रू माई लेंस’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

दूतावास ने भारतीयों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के छात्रों ने भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता को दिखाने वाले डांस परफॉर्मेंस से जश्न में और रंग भर दिया. दूतावास ने इजरायल और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, जबकि यरूशलेम में तिरंगे की रोशनी ने भारत और इजरायल के बीच गर्मजोशी भरे और लगातार मजबूत होते रिश्तों को भी रेखांकित किया.
Latest News

‘हमें बेरहमी से मार रहा पाकिस्तान’… बलूचों ने ट्रंप-शी से लगाई मदद की गुहार, सैन्य मदद रोकने की मांग

Balochistan: पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आज़ादी की मांग कर रहे “रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान” ने अमेरिका और चीन से पाकिस्तान...

More Articles Like This