विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: भारत ने PAK को हराया, विश्‍व कप से पहले महिला टीम ने चटाया धूल

Must Read

New Delhi: T20 विश्‍व कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को धूल चटा दिया है. ACC विमंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय महिलाओं ने पाकिस्‍तान को 8 विकेट से करारी शिकस्‍त दी है. बता दें कि T20 विश्‍व कप 2026 में आज भारत-पाकिस्‍तान के बीच महामुकाबला होना है. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर दोनों ही टीमों के फैंस समेत दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

पाकिस्तान ए महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्‍तान टीम 93 रन पर ही ढेर हो गई. जवाब में भारतीय महिला ए टीम ने 10.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मैच को जीत लिया. भारत की जीत की हीरो वृंदा दिनेश रहीं. उन्‍होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और भारतीय की जीत तय कर दी.

पाकिस्‍तान पर शुरू से ही कसा शिकंजा

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्‍तान पर शुरू से ही शिकंजा कसा. ऐसे में पूरी टीम बिखर गई ओर नियमित अंतराल पर विकेट खोती चली गई. सलामी बल्‍लेबाज शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्‍यादा 23 रन की पारी खेली. उनके अलावा गुल रुख ने 21 और अनोशा नासिर ने 17 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाई.

महिला ए टीम की खराब रही शुरुआत

भारत की ओर से साइमा ठाकोर, राधा यादव और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट चटकाए. जिंतिमानी कलिता और मीनू मणि ने 1-1 विकेट लिया. 94 रन चेज करने उतरी भारतीय महिला ए टीम की शुरुआत खराब रही. पहली ही गेंद पर वहीदा अख्तर ने भारतीय सलामी बल्‍लेबाज हुमैरा काजी को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने वृंदा दिनेश ने 50 गेंदों पर 79 रन जोड़े.

इसके बाद भारत का नहीं गिरा कोई विकेट

9वें ओवर में अनुष्का शर्मा कैच आउट हुईं. उन्‍होंने 4 चौकों की मदद से 26 गेंदों पर 24 रन बनाए. इसके बाद भारत का कोई विकेट नहीं गिरा. वृंदा दिनेश ने 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्‍होंने 12 चौके लगाए. तेजल हसबनीस ने 5 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए.

इसे भी पढ़ें. CM Bhagwant Mann: अचानक बिगड़ी CM भगवंत मान की तयिबत, एयरलिफ्ट कर लाए गए मोहाली

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This