16 February 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

16 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 16 फरवरी, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग 

16 फरवरी को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि उदया तिथि के रूप में पड़ रही है और इस दिन सोमवार है. चतुर्दशी तिथि शाम 05:35 मिनट तक रहेगी. इस दिन देर रात 01:50 मिनट तक वरियान योग बना रहेगा, जो शुभ माना जाता है. इसके साथ ही सोमवार रात 08:48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा.

16 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि– 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 35 मिनट तक
  • वरियान योग- 16 फरवरी 2026 को देर रात 1 बजकर 50 मिनट तक
  • श्रवण नक्षत्र- 16 फरवरी 2026 को रात 8 बजकर 48 मिनट तक
  • 16 फरवरी 2026 का व्रत-त्यौहार– महाशिवरात्रि व्रत पारण

महाशिवरात्रि व्रत पारण 2026

महाशिवरात्रि व्रत का पारण 16 फरवरी 2026 को किया जाएगा. पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 6 मिनट से दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इस दिन सुबह स्नान करके भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और अभिषेक करें. इसके बाद भोलेनाथ को बेर और फल का भोग अर्पित करें. पूजा पूर्ण होने पर बेर का प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलें. पारण के दिन केवल सात्विक भोजन करना ही उचित माना जाता है.

व्रत समाप्त करने से पहले किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को अन्न, धन या वस्त्र का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है.

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:23 से सुबह 09:47 तक
  • मुंबई- सुबह 08:34 से सुबह 10:00 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:27 से सुबह 09:51 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:07 से सुबह 09:31 तक
  • भोपाल- सुबह 08:18 से सुबह 09:43 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:34 से सुबह 08:59 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:37 से सुबह 10:03 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:59 से सुबह 09:27 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 7:02 AM
  • सूर्यास्त – 6:19 PM
  • चन्द्रोदय – Feb 16 6:11 AM
  • न्द्रास्त – Feb 16 5:23 PM

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Kedarnath Dham: भक्तों के लिए खुशखबरी, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Latest News

IND vs PAK: भारत को ललकारने वाले साहिबजादा फरहान ढेर, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

IND vs PAK: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में...

More Articles Like This