भारत की ओर से तारिक रहमान के शपथग्रहण में शामिल होगें ये नेता, सामने आया नाम

Must Read

Bangladesh Elections : बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत के बाद बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दें कि ढाका में मंगलवार को उनका शपथ ग्रहण होना है और इसमें भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल होंगे. इसके साथ ही बीएनपी के नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने की मांग की थी.

ऐसे में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए बताया कि ‘लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी, 2026 को ढाका में तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे. बता दें कि इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष की भागीदारी दोनों देशों के बीच गहरी और अटूट मित्रता को रेखांकित करती है.

तारिक रहमान का शपथ ग्रहण

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन 17 फरवरी को राष्ट्रीय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी. सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह राष्ट्रीय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जा रहा है. जबकि अभी तक शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होते रहे हैं.

भारत के साथ संबंधों को फिर से स्थापित करने की जताई इच्छा

बता दें कि बांग्लादेश ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के सत्ता से हटने के बाद भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित करने की इच्छा जताई है. इस मामले को लेकर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर का कहना है कि दोनों देशों को पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

भारत के साथ संबंधों पर बांग्लादेश की प्रतिक्रिया

इसे लेकर उन्‍होंने जोर देते हुए कहा कि बांग्लादेश में बीएनपी को मिले प्रचंड जनादेश के बाद बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना अब भारत की जिम्मेदारी है. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘शेख हसीना और अवामी लीग आज के बांग्लादेश में मौजूद नहीं हैं. इसके साथ ही जनता ने भी स्पष्ट रूप से बीएनपी के पक्ष में फैसला दिया है. उन्होंने अगस्त 2024 के जनविद्रोह के बाद भारत जा चुकीं हसीना को आतंकवादी करार देते हुए उन पर 1,500 से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया.

शेख हसीना को लेकर बोले तारिक रहमान के सलाहकार

इसे लेकर उन्‍होंने भारत सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वह बांग्लादेश की स्थिरता को प्रभावित करने के लिए शेख हसीना या अवामी लीग के अन्य नेताओं को अपनी जमीन इस्तेमाल करने की अनुमति न दे. ऐसे में तारिक रहमान के सलाहकार ने कहा कि ‘भारत बांग्लादेश की संप्रभुता को कमजोर करने वाली किसी भी गतिविधि में सहभागी के रूप में न दिखे. हम पड़ोसी हैं और हमें पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :- विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: भारत ने PAK को हराया, विश्‍व कप से पहले महिला टीम ने चटाया धूल

Latest News

तीन जजों की बेंच द्वारा खारिज याचिका दूसरी बेंच में लिस्ट, CJI सूर्यकांत ने रजिस्ट्री की गहन जांच के दिए आदेश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के कामकाज को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गंभीर नाराजगी...

More Articles Like This