भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के कप्तान को ICC ने लगाई फटकार, उन्होंने बार-बार किस नियम को तोड़ा?

Must Read

New Delhi: अफगानिस्तान के कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी को आईसीसी ने फटकार लगाई है. कप्तान ने अपनी गलती मान ली है और सजा को स्वीकार कर लिया है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हरा दिया. सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई में खेला गया था और इसमें अफगानिस्तान के शाहिदी ने शानदार शतक जमाया था. अपनी पारी के दौरान उन्होंने बार-बार नियम तोड़ा था. इसी मामले में उन्हें आईसीसी ने फटकार लगाई है.

दो बार मैदानी अंपायर ने चेतावनी दी थी

शाहिदी ने इस मैच में 131 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और एक छक्का मारा था. अपनी पारी के दौरान शाहिदी बार-बार पिच के प्रतिबंधित एरिया पर आ रहे थे और इसी कारण आईसीसी ने अब उन्हें फटकार लगाई है. शाहिदी को दो बार मैदानी अंपायर ने चेतावनी दी थी. सबसे पहले उन्हें पारी के 31वें ओवर में चेतावनी मिली थी. इसके बाद 40वें ओवर में भी उन्होंने दोबारा ऐसा किया, जिसके कारण अफगानिस्तान को पांच रनों की पेनाल्टी मिली.

पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई

अफगानिस्तान की टीम इस मैच में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 44.2 ओवरों में 218 रनों पर ही ढेर हो गई थी. उसके लिए शाहिदी के अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने अर्धशतक जमाया था. उन्होंने 56 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली थी. भारत ने 28.4 ओवरों में एक विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया था.

यशस्वी ने शानदार शतकीय पारी खेली

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बल्ले से 86 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन निकले थे. रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली.

इसे भी पढ़ें. फिलीपींसः टैक्लोबन के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची चीख-पुकार, तीन लोगों की मौत

 

Latest News

“मैंने अपनी आंखों से देखे 14 शव”, लखनऊ अग्निकांड पर बोलते हुए रोने लगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई....

More Articles Like This