India Bangladesh Relation: PM मोदी से मिलना चाहते हैं मोहम्मद यूनुस, बोले- भारत के साथ बात जरुरी…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Bangladesh Relation: बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करना चाहते हैं. इसके लिए ढाका की तरफ से ऑफिशियल संदेश भेज दिया गया है. बांग्लादेश ने भारत से न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के साथ मोहम्मद यूनुस की बैठक का अनुरोध किया है. मोहम्मद यूनुस का कहना है कि सार्क देशों के संगठन को मजबूत करने के लिए भारत के साथ बात जरूरी है.

दरअसल, बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार भारत के साथ बातचीत करना चाहती है. इसके लिए मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी को आधिकारिक संदेश भी भेज दिया गया है. हालांकि, पीएम मोदी की तरफ से अभी तक इसको लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के आखिर में होने वाले UNGA कार्यक्रम में शामिल होने न्यूयॉर्क जाएंगे. जहां दोनों नेताओं की मुलाकात की उम्मीद है. माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी मुद्दे पर भी पीएम मोदी से मदद मांगने इच्छा जता सकते हैं. हालांकि, पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस से मुलाकात को लेकर अभी तक भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

मोहम्मद यूनुस ने नाराज है भारत

गौरतलब है कि हाल ही में मोहम्मद यूनुस ने PTI के साथ इंटरव्यू में भारत में रहते हुए बांग्लादेश पर टिप्पणी करने पर शेख हसीना की आलोचना की थी. साथ ही कहा था कि भारत को इस ‘नैरेटिव’ बाहर आना चाहिए कि बांग्लादेश में अवामी लीग के अलावा हर राजनीतिक दल ‘इस्लामवादी’ है.

यूनुस ने कहा, “भारत अगर हसीना को अपने यहां रखता है तो शर्त ये होगी कि उन्हें अपना मुंह बंद रखना होगा. भारत में बैठकर वह बोल रही है और निर्देश दे रही है, इसे कोई पसंद नहीं करता. यह हमारे या भारत के लिए अच्छा नहीं है.” बांग्लादेश ने बड़े सख्त तरीके से कहा कि शेख हसीना को भारत में चुप रहना चाहिए क्योंकि उन्हें वहां आश्रय दिया गया है और वह वहां से प्रचार कर रही है. इसी वजह से भारत और बांग्लादेश के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

मोदी और यूनुस के बीच बैठक की संभावना कम

फिलहाल, भारतीय पक्ष ने अभी तक बांग्लादेश की अपील पर निर्णय नहीं लिया है और न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय बैठकों के लिए मोदी का एजेंडा अभी भी तय किया जा रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा, इस हफ्ते की शुरुआत में एक भारतीय मीडिया आउटलेट के साथ इंटरव्यू में यूनुस की टिप्पणियों के बाद मोदी और यूनुस के बीच बैठक की संभावना नहीं दिख रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This