5 अगस्त के बाद बदल गए भारत और बांग्लादेश के सभी रिश्ते… विदेश मामलों के सलाहकार का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Bangladesh: ढाका के एक निजी विश्वविद्यालय में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार (मंत्री) मोहम्मद तौहिद हुसैन ने कहा कि 5 अगस्त के बाद भारत के साथ संबंध बदल गए हैं और यही वास्तविकता है इसे ध्यान में रखते हुए ही हमें भारत के साथ अपने संबंध बनाने और जारी रखने होंगे. हुसैन का कहना है कि भारत यह समझना होगा कि बदली हुई परिस्थितियों में बांग्लादेश के साथ संबंधों को कैसे आगे बढ़ाया जाए.

दरअसल, देश में कई हफ्तों के विरोध प्रदर्शन और झड़पों के बाद, जिसमें 600 से अधिक लोग मारे गए थे, ऐसे में 5 अगस्‍त को पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्‍तीफा देने के बाद वो भारत चली गई, जिसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया.

दोनों देशों के बीच बनें रहें अच्‍छे संबंध

हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश की पिछली सरकार ने भारत की चिंताओं को दूर करने की पूरी कोशिश की. इस दौरान हमारी भी कुछ चिंताएं थीं. हमारी समस्‍याओं का सामाधान नहीं किया जा रहा है, इसीलिए समस्याएं हो रही है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि हम सदैव आशावादी रहना चाहेंगे कि दोनों देशों के बीच अच्‍छे संबंध बनें रहें. बांग्‍लादेश किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगा और हम चाहते है कि उसे भी कोई नुकसान न पहुंचाए.

हुसैन ने भारतीय मीडिया पर लगाया आरोप

उन्‍होंने भारतीय मीडिया पर किसी भी खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया. साथ ही बांग्लादेश मीडिया से भारत के साथ संबंधों पर समाचार प्रदान करने में निष्पक्ष रहने का आग्रह भी किया. दरअसल भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश में ”चरमपंथी बयानबाजी, हिंसा और उकसावे की बढ़ती घटनाओं” को लेकर कहा कि भारत ने बांग्लादेश सरकार के साथ हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर लक्षित हमलों का मुद्दा लगातार और दृढ़ता से उठाया है.

इसे भी पढें:-Adani Bribery Case: भारत को नहीं मिला अमेरिकी अनुरोध…अडानी केस पर विदेश मंत्रालय ने की टिप्पणी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This