जस्टिन ट्रूडो ने लिया ऐसा फैसला जिससे कनाडा में भारतीयों की बढ़ी समस्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Canada Relations: बीते कुछ समय से भारत और कनाडा के संबंधों में खटास बनी हुई है, जिसका जिम्‍मेदार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को बताया जा रहा है. ऐसे में ही जस्टिन ट्रूडो ने कुछ ऐसा फैसला लिया है, जो कनाडा में रह रहे अप्रवासी भारतीय लोगों के परेशानी का सबब बन गया है.

ट्रूडो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर की घोषणा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्‍ट में कहा कि वो कनाडा में विदेशी कामगारों की संख्या में कमी करने वाले हैं. जिसने भारतीय अप्रवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती है. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि वो कंपनियों के लिए सख्त नियम लागू करने वाले है, ताकि वो ये साबित कर सकें कि वे पहले क्‍यों नहीं कनाडा के कर्मचारियों को नियुक्त कर सकते.

बता दें कि कनाडा में पहले से भारतीय अप्रवासी कामगारों और छात्रों को कम प्लेसमेंट मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब ट्रूडो के इस घोषणा के बाद हालत और भी बिगड़ते हुए नजर आ रहे है.

कई वर्षों बाद की जा रही अप्रवासियों में भारी कमी

कनाड़ा में ट्रूडो की लिबरल सरकार ने कई वर्षों के बाद पहली बार देश में आने वाले अप्रवासियों की संख्या में भारी घटाव करने जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो जस्टिन ट्रूडो ने 2025 में नए स्थायी निवासियों को घटाकर 3,95,000 करने का फैसला लिया है. जबकि, 2025 में अस्थायी प्रवासियों की संख्या 30,000 घटकर करीब तीन लाख रह जाएगी.

रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची कनाडा की आबादी

बता दें कि कनाड़ा को लंबे समय से अपने देश में नए लोगों का स्वागत करने के लिए जाना जाता रहा है. जहां लोग पढ़ाई करने से लेकर काम की तलाश में तक पहुंचते हैं. लेकिन हाल के कुछ वर्षो में कनाडा में मकानों की कीमतों में इतना अधिक इजाफा हुआ है. जिसके बाद से देश में अप्रवासियों को लेकर नई बहस होने लगी है और यहीं वजह है कि देश की आबादी भी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है.

इसे भी पढें:-कनाडाई PM के सांसदों ने ही की ट्रूडो के इस्तीफा देने की मांग, 28 अक्टूबर तक का दिया समय

 

Latest News

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों से संवाद, कहा-लीडर बनना है तो पहले निडर बनो

Pariksha Pe Charcha 2026: 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

More Articles Like This

Exit mobile version