अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा कनाडा, PM मोदी-मार्क कार्नी की मुलाकात के बाद कनाडाई खुफिया एजेंसी ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Must Read

India-Canada Relations : कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS एक जारी रिपोर्ट कें दौरान भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए जहर उगला है. जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय दमन एक केंद्रीय भूमिका निभाता है. इस दौरान कनाडा में भारतीय एजेंट, उनके प्रॉक्सी और अधिकारी ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, जोकि कनाडा की नीतियों को भारत के हितों के साथ मिलाने की कोशिश करते हैं. बता दें कि पीएम मोदी के  कनाडा से वापस आने के 1 दिन बाद यह बयान सामने आया. जिसमें पीएम मोदी ने मार्क कार्नी के G7 सम्मेलन में एक दूसरे के साथ संबंध सुधारने की बात की थी.

जानकारी के मुताबिक, CSIS ने रिपोर्ट में कई सारी बातों को शामिल किया और दावा किया गया कि भारत कनाडा में दमन का प्रयास कर रहा है. सबसे ज्‍यादा उन लोगों के खिलाफ जो खालिस्तान का समर्थन करते हैं. इस दौरान चीन को सबसे बड़ा खुफिया खतरा बताते हुए CSIS ने भारत, रूस, ईरान और पाकिस्तान का नाम भी लिया.

भारत की प्रतिक्रिया और रुख

रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है,  लेकिन बता दें कि भारत के भड़कते हुए गंभीर रूप को देखते हुए रुख बता रहा है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठन और रैलियां संप्रभुता के विरुद्ध हैं. जानकारी के मुताबिक, कनाडा सिख अलगाववादियों को खुली छूट देता है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में बार-बार तनाव आता है.

 कनाडा ने भारत पर लगाया आरोप

ऐसे में प्राप्त जानकारी के अनुसार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंध से बन गए. बता दें कि 18 जून 2023 को हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या हुई थी. इस मामले को लेकर कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. जानकारी के मुताबिक, कनाडा द्वारा लगाए गए आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए कनाडा पर खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. इस घटना के बाद दोनों देशों में संबंध बुरी तरह से प्रभावित हुए.

इसे भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में भी Rapido, Ola टैक्सी पर लगेगा ब्रेक, लोगों की बढ़ेगी परेशानियां, जांच के दौरान अधिकारियों ने किया खुलासा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This