‘मौजूदा हालात चिंता का विषय’, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सामने आया PM मोदी बयान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Canada relations: अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर हमले के बाद से ही मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि “विश्व में चल रहे अनेक तनावों के लिए भारत की सोच स्पष्ट है. हमने हमेशा शांति बनाए रखने की ही बात कही है. पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है. बातचीत से ही समस्या का समाधान निकालना चाहिए. इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.”

पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम से की मुलाकात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कनाडा के पीएम मार्क जे कार्नी के नेतृत्व में कनाडा के साथ संबंधों में आई वृद्धि की सराहना की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक 50 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार को छूते हुए अपने आर्थिक सहयोग को और गहरा करना है.

इस संदर्भ में उन्होंने आगे बताया कि ओटावा और नई दिल्ली ने निकट भविष्य में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है. उन्होंने ये बातें सोमवार को राजधानी में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के दौरान कहीं.

2030 तक 50 अरब डॉलर का व्यापार हासिल करना

पीएम मोदी ने कहा कि “आज हमने इस विजन को अगले स्तर की साझेदारी में बदलने पर चर्चा की. हमारा लक्ष्य 2030 तक 50 अरब डॉलर का व्यापार हासिल करना है. आर्थिक सहयोग की पूरी क्षमता का दोहन करना हमारी प्राथमिकता है. इसलिए, हमने जल्द ही एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है.”

पीएम मोदी ने कहा, “यह निर्णय दोनों देशों में नए निवेश और रोजगार के अवसर खोलेगा. कनाडा के पेंशन फंडों ने भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश किया है. यह भारत की विकास गाथा में उनके गहरे विश्वास का प्रतीक है.”

इसे भी पढें:-खामेनेई की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे रॉकेट, लेबनान के PM ने दी चेतावनी

Latest News

04 March 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version