भारत-कनाडा के बीच 2 साल की तनातनी के बाद सुधरे रिश्ते, नए व्यापार समझौते पर हुए सहमत

India Canada Trade Relations : लंबे समय से भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव के बाद व्यापारिक रिश्तों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मुलाकात हुई है. ऐसे में भारत सरकार की ओर से कहा गया कि, कनाडा और भारत एक नए व्यापार समझौते पर बात करते के लिए सहमत हो गए हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिछले 2 सालों से दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद के कारण बातचीत बंद है. लेकिन जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय वार्ता हुई है. बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच उच्च-महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत को लेकर सहमति बनी है. इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री का कहना है कि वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है.

एक्‍स पर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने किया पोस्‍ट

बता दें कि इस मुलाकात को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, पीएम मोदी से आज जी20 शिखर सम्मेलन में मुलाकात हुई और कई मद्दों और व्यापार समझौते पर बातचीत शुरु की. साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना होकर 70 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक हो सकता है. भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ऐसे में इस ट्रेड समझौते से कनाडा के लिए नए अवसर बनेंगे.

इसे लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ा विवाद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार के ऊपर ओटावा द्वारा कनाडा के एक सिख अलगाववादी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था और इसी के बाद से दोनों देशों के बीच दूरियां बढ़ गई. बता दें कि साल 2023 में कनाडा की ओर से एक बड़े व्यापार समझौते पर बातचीत रोकने का फैसला लिया गया था. हालांकि, इस विवाद के बाद भी दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा है. ऐसे में यदि आंकड़ों की बात करें तो,  2024 में वस्तु एवं सेवा व्यापार करीब 31 अरब कनाडाई डॉलर का रहा था.

इसे भी पढ़ें :- सिंध को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, कश्मीर को लेकर कही ये बात

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version