अमेरिका के दो राज्यों ने 15 अगस्त को घोषित किया ‘इंडिया डे’, भारत की आजादी को US में मिला सम्मान

Must Read

Washington: अमेरिका में भारत की आजादी का सम्मान करते हुए दो राज्यों, मैसाचुसेट्स और बोस्टन में 15 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. अमेरिका में भारतीय मूल के 50 लाख से अधिक लोग निवास करते हैं, जो देश और समाज के सामाजिक, आर्थिक तथा नागरिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. मैसाचुसेट्स की गवर्नर मॉरा हेली ने राज्य के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान को मान्यता देते हुए 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ घोषित किया है. साथ ही राज्य के निवासियों से इस अवसर के आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया.

आपसी समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका

एक अगस्त को जारी सरकारी आदेश में गवर्नर ने यह भी कहा कि सामुदायिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने वार्षिक स्वतंत्रता दिवस समारोहों तथा सामुदायिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से नागरिक भागीदारी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसी तरह की घोषणा बोस्टन की मेयर मिशेल वू ने भी की है. उन्होंने भी 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ घोषित किया है.

नए कार्यालय के उद्घाटन का किया स्वागत 

उन्होंने बोस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास के नए कार्यालय के उद्घाटन का स्वागत किया और ‘सेलबोस्टन-250’ कार्यक्रम में भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुदर्शिनी के आगमन पर भी प्रसन्नता व्यक्त की. मैसाचुसेट्स की गवर्नर द्वारा जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 को भारत की ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से 1947 में मिली आजादी की 79वीं वर्षगांठ होगी. इस आजादी ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी. इसमें कहा गया है कि भारतीय मूल के 3.6 करोड़ से अधिक लोग विभिन्न देशों में रहते हैं.

भारत एक प्राचीन और बहुआयामी सभ्यता वाला देश

सरकारी आदेश में कहा गया है कि भारत एक प्राचीन और बहुआयामी सभ्यता वाला देश है, जो विभिन्न जातीय समूहों, धर्मों, भाषाओं, रीति-रिवाजों, परंपराओं, वेशभूषा, खान-पान, जलवायु और प्राकृतिक संसाधनों की अद्भुत विविधता के बावजूद अपनी मूलभूत एकता को बनाए रखे हुए है. इसमें कहा गया है कि मैसाचुसेट्स में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने चिकित्सा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कारोबार और लोकसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे राज्य की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि बढ़ी है.

इसे भी पढ़ें. BJP के 37 नए सांसदों से PM Modi ने की मुलाकात, सभी को मिल-जुलकर काम करने की दी सलाह

Latest News

Russia-Ukraine War: रूस ने कीव पर किया मिसाइल हमला, 17 लोगों की मौत, यूक्रेन ने दिया हमले का जवाब

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग एक बार फिर बड़े हमले का गवाह बना है. बुधवार...

More Articles Like This