ट्रंप ने की भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना, बोले- काश मैं भी अपने देश में पुराने तरीके को बदल पाता!

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के आर्थिक प्रदर्शन की सराहना की है. ट्रंप ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक है. अमेरिका को महंगाई और इंटरेस्ट रेट की चिंताओं से बंधे रहने के बजाय बहुत ज्यादा आर्थिक विकास हासिल करना चाहिए. एक इंटरव्यू में ट्रंप ने मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बहुत ज्यादा सावधानी बरतने को लेकर आलोचना भी की.

भारत बहुत अच्छा कर रहा है

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आपके पास कुछ देश हैं, भारत उनमें से एक है, जो बहुत अच्छा कर रहा है, लेकिन यह 7, 8 फीसदी पर है. हमें ऊपर बढ़ने की इजाजत नहीं है. अगर हम ऊपर जाते हैं, तो वे इसे खत्म करना चाहते हैं. ट्रंप ने तर्क दिया कि अमेरिका को बहुत तेजी से आर्थिक विस्तार का लक्ष्य रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि हमें 4 फीसदी पर रुकना चाहिए. हमें 12 और 13 फीसदी जीडीपी पर रहना चाहिए.

ब्याज दरें बढ़ने की आशंका

उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी रोजगार डेटा जारी होने के बाद ब्याज दरों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि वित्तीय बाजार इन दिनों ‘महंगाई के विरोधाभास’ (सिंड्रोम) से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि अर्थव्यवस्था के अच्छे आंकड़े आने पर भी निवेशक अक्सर ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से घबरा जाते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि काश मैं इसे पुराने तरीके से बदल पाता.

फाइनेंशियल मार्केट को बढ़ावा

उन्होंने उस समय को याद किया जब मजबूत आर्थिक डेटा से आमतौर पर फाइनेंशियल मार्केट को बढ़ावा मिलता था. ट्रंप ने तर्क दिया कि आर्थिक विकास को अपने आप महंगाई बढ़ाने वाला नहीं माना जाना चाहिए. ट्रंप ने अपने सरकार के तहत अमेरिकी अर्थव्यवस्था की एक सकारात्मक तस्वीर भी पेश की, और देश को स्वर्ण युग में बताते हुए कहा कि आज हमारे यहां पहले से कहीं ज्यादा फैक्ट्रियां बन रही हैं. आज हमारे देश के इतिहास में पहले से कहीं ज्यादा लोग काम कर रहे हैं.

अमेरिकी वर्कर पहले से कहीं ज्यादा

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी वर्कर पहले से कहीं ज्यादा कमा रहे हैं. कहा कि मैं अमीर लोगों की बात नहीं कर रहा, मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं जिनके पास सामान्य नौकरियां हैं और उनके पास पहले से कहीं ज्यादा पैसा है.

इसे भी पढ़ें. इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में SC का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर नहीं लगाई रोक

Latest News

UP: मौसम विभाग की डराने वाली चेतावनी, प्रदेश में ठहरा मानूसन, तीन दिनों तक पड़ सकती बेतहाशा गर्मी

Weather In Up: प्रदेश में एंट्री के बाद अचानक मानसून ठिठक गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version