मालदीव ने चीन के साथ मिलकर खेल दिया गेम, बढ़ा दी इंडिया की टेंशन!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Maldives relation: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू जल्द ही भारत आने वाले हैं. हालांकि, इसको लेकर कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है. भारत की यात्रा पर आने से पहले मालदीव ने चीन के साथ मिलकर डबल गेम खेलना शुरू कर दिया है. मालदीव के इस कदम ने सभी को चौंका कर रख दिया है.

दरअसल, मालदीव के राष्ट्रपति की भारत यात्रा से पहले वहां के रक्षा मंत्री घासन मौमून चीन पहुंच गए हैं. मालदीव के इस कदम से सभी हैरान हो गए हैं. मालदीव के रक्षा मंत्री घासन ने चीन में 11वें बीजिंग जियांगशान फोरम में हिस्सा लिया.

चीन और मालदीव के बीच हुई किन बातों पर चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन और मालदीव ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की. मालदीव के रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई. बता दें कि मालदीव के रक्षा मंत्री ने अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून से मुलाकात भी की. दोनों देशों के मंत्रियों के बीच हुई इस बैठक में रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई. बैठक में चीन में मालदीव के राजदूत डॉ. फजील नजीब भी मौजूद रहे.

मालदीव की मदद करेगा चीन

उल्लेखनी है कि मालदीव और चीन के बीच पहले भी सैन्य ताकत को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई है. एक समाचार पोर्टल के अनुसार इसी साल मार्च के महीने में मालदीव और चीन ने सैन्य और सुरक्षा सेवाओं को मदद प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते पर मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जू ने कहा था कि चीन मालदीव को सैन्य उपकरण और प्रशिक्षण प्रदान करेगा.

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This

Exit mobile version