भारत ने मालदीव को कर्ज चुकाने की दी और मोहलत, तीन महीने बढ़ाने पर सहमति, राष्ट्रपति मुइज्जू ने जताया आभार

Must Read

Male: मालदीव ने भारत की ओर से 320 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा की पहली निकासी की अवधि बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है. इस कदम से आर्थिक दायित्वों को पूरा करने में जुटे द्वीपीय देश को अतिरिक्त समय और वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है. यह सुविधा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के बीच हुए द्विपक्षीय मुद्रा अदला-बदली समझौते के तहत दी गई है.

30 अरब रुपए की पहली निकासी की चुकौती अवधि 

मालदीव सरकार के अनुरोध पर भारत ने करीब 30 अरब रुपए की पहली निकासी की चुकौती अवधि तीन महीने बढ़ाने पर सहमति दी है. इस राशि का अमेरिकी डॉलर में मूल्य लगभग 320 मिलियन है. हालांकि, अवधि बढ़ाए जाने को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसलिए तीन महीने के विस्तार की जानकारी को फिलहाल रिपोर्टों के आधार पर ही देखा जाना चाहिए.

भारत के निरंतर सहयोग के लिए आभार

मालदीव सरकार ने अपने बयान में भारत के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उसने कहा कि यह निर्णय दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों, मित्रता, आपसी सम्मान और सद्भावना को दर्शाता है. सरकार ने राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व में भारत सहित प्रमुख द्विपक्षीय साझेदारों के साथ संबंध मजबूत करने और साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

भारत की ओर से मिल रही सहायता का भी उल्लेख

मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भारत की ओर से मिल रही सहायता का भी उल्लेख किया. उसने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए मजबूत संबंध बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. भारत ने मालदीव को आर्थिक और वित्तीय सहायता देने के अपने प्रयासों के तहत 23 अप्रैल को 320 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पहली निकासी को मंजूरी दी थी. माले स्थित भारतीय उच्चायोग के अनुसार, यह राशि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की मुद्रा अदला-बदली रूपरेखा के तहत जारी की गई थी.

जरूरत के समय विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराना उद्देश्य 

इस वित्तीय व्यवस्था से संबंधित समझौता अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक और मालदीव सरकार के बीच हुआ था. मुद्रा अदला-बदली सुविधा का उद्देश्य जरूरत के समय विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराना है, ताकि मालदीव अपनी तात्कालिक वित्तीय आवश्यकताओं और भुगतान संबंधी दायित्वों को पूरा कर सके.

इसे भी पढ़ें. दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को बोनस और DA में बढ़ोतरी की उम्मीद!

Latest News

चोट के कारण इगा स्वियातेक निंगबो ओपन से बाहर, डब्ल्यूटीए में क्वालीफाई करने की संभावनाएं भी खत्म

New Delhi: छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने निंगबो ओपन से अपना नाम वापस ले लिया...

More Articles Like This